इंटर्नशिप के साथ UPSC की तैयारी, दूसरे प्रयास में यश्वी को AIR 97

Yashvi Jain Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा को लोग अक्सर पूरा टाइम वाला खेल मानते हैं. कई लोग नौकरी छोड़कर भी UPSC की तैयारी करते हैं. वहीं, एक नाम दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की रहने वाली यश्वी जैन का सामने आता है, जिन्होंने इंटर्नशिप के साथ यूपीएससी की तैयारी की और रैंक 97 हासिल किया.

Yashvi Jain Success Story: सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है. हर साल लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है. ऐसी ही मोटिवेशनल स्टोरी है यश्वी जैन की. यूपीएससी एग्जाम 2025 में ऑल इंडिया रैंक 97 लाने वाली यश्वी की जर्नी (Yashvi Jain Success Story) काफी रोचक रही है.

Yashvi Jain Success Story: कौन है यश्वी जैन?

यश्वी जैन (Yashvi Jain) मूलरूप से दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की रहने वाली हैं. यश्वी जैन ने साल 2023 में डेंटल की पढ़ाई पूरी की थी. उन्होंने गाजियाबाद के ITS डेंटल कॉलेज से पढ़ाई की है. मेडिकल फील्ड से जुड़ी पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अलग रास्ता चुनते हुए UPSC की तैयारी शुरू की. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंटर्नशिप भी कर रही थीं.

दिन में इंटर्न, रात में UPSC वॉरियर

यश्वी ने साल 2023 में डेंटल की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद वह इंटर्नशिप कर रही थीं. आमतौर पर मेडिकल लाइन की पढ़ाई खुद में इतनी मुश्किल होती है कि लोग दूसरी चीज सोच भी नहीं पाते. लेकिन यश्वी ने अलग रास्ता चुना. दिन में अस्पताल और मरीजों के बीच काम, फिर रात में किताबों और नोट्स के साथ UPSC की तैयारी. यही उनका रोज का रूटीन बन गया था.

दूसरे अटेम्प्ट में सीधा टॉप 100 में एंट्री

UPSC में कई लोग 4-5 प्रयास देने के बाद भी इंटरव्यू तक नहीं पहुंच पाते. लेकिन यश्वी ने दूसरे ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 97 हासिल किया. माता-पिता राजीव जैन और मीतू जैन अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं.

UPSC सिविल सर्विस 2025 की परीक्षा में यश्वी जैन को कुल 1001 मार्क्स प्राप्त हुए. इसमें लिखित परीक्षा में उन्हें 830 नंबर और इंटरव्यू राउंड में 171 मार्क्स मिले. उनके रैंक के अनुसार IAS सर्विस अलॉट हो सकता है.

यह भी पढ़ें: UPSC की जिद, मानसी ने 11 नंबर से फेल होने के बाद AIR 78 लाकर रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >