UP APO मेन्स के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

UPPSC UP APO Mains Exam: यूपी में असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से असिस्टेंट प्रोजिक्यूशन भर्ती मेन्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

UPPSC UP APO Mains Exam: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर यानी APO भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने APO मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे अब मेन्स एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है.

UP APO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 16 अक्टूबर 2025 तय की गई है. फॉर्म में सुधार करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 अक्टूबर 2025 तक का समय मिलेगा.

कब हुई थी परीक्षा?

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 मार्च 2026 को किया जाएगा. परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 मार्च 2026 को जारी होंगे, जबकि प्री परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा. वहीं मेन्स परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 22 मई 2026 निर्धारित की गई है.

UP APO Mains Exam के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए UP APO Mains Exam Application लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना OTR नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. ध्यान रखें कि सभी फाइलें तय फॉर्मेट और साइज में हों.
  • अब आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.

इन बातों का रखें ध्यान

फॉर्म भरते समय उम्मीदवार अपना नाम, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स उसी तरह भरें जैसा हाईस्कूल प्रमाणपत्र में दर्ज है. गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है. फोटो और सिग्नेचर साफ और हाल ही के होने चाहिए.

प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों के पास मेन्स की तैयारी के लिए सीमित समय है. ऐसे में सिलेबस के अनुसार पढ़ाई शुरू करना जरूरी है. पुराने प्रश्न पत्र और उत्तर लेखन अभ्यास मेन्स परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: OTR एप्लीकेशन, 100 रुपये की फीस, जानें BPSC 72वीं परीक्षा में आवेदन करने का सही तारीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >