UP BEd JEE 2024 के लिए ऐसे करें अप्लाई, जरूरी है ये डॉक्यूमेंट्स

UP BEd JEE 2024: उत्तर प्रदेश बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UP BEd JEE) 2024 के लिए आवेदन विंडो शुरू कर दी गई है. जो उम्मीदवार B.Ed कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

UP BEd JEE 2024: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2024 के लिए कुछ दिन पहले नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी से शुरू हो चुकी है. जो उम्मीदवार लंबे समय से B.Ed कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. इस परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 10 मार्च है.

UP BEd JEE 2024: इन कॉलेजों में होगा एडमिशन

यूपी के 22 हजार से अधिक बीएड कॉलेजों की दो लाख से अधिक सीटों पर एडमिशन किया जाएगा. इसमें से करीब 10000 सीटें सरकारी कॉलेजों के लिए है, वहीं, एक लाख 90 हजार सीटें प्राइवेट कॉलेजों के लिए तय की गई हैं.

NEET-JEE Free Coaching के शिक्षकों के लिए हो रही है नियुक्ति

UP BEd JEE 2024: ऐसे करें अप्लाई

बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर आए हुए यूपी बीएड जेईई 2024 लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा जहां पर कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा.
लिंक पर क्लिक करें और जरूरी डिटेल्स डालें.
रजिस्ट्रेशन हो जाने पर अकाउंट में लॉगइन करें.
एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन फीस जमा करें.
सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
आगे के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

UP BEd JEE 2024: आवेदन शुल्क

यूपी बीएड 2024 में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस जमा करना होगा. वहीं scऔर st वर्ग के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा. फीस आनलाइन की जाएगी.

UP BEd JEE 2024: अप्लाई करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

सबसे पहले बता दें, आवेदन फॉर्म में जो फोटो अपलोड की जानी है, उसका साइज केवल 50 केबी और 100 डीपीआई के फ़ाइल आकार के साथ जेपीजी फॉर्मेट में होना चाहिए.
सिग्नेचर का साइज केवल 50 केबी, जीपीजी फॉर्मेट में होना चाहिए.
दाएं और बाएं उंगलियों के निशान का साइज 50 केबी का होना चाहिए.
डेट ऑफ बर्थ के लिए कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >