MBBS के लिए बेस्ट हैं कोलकाता के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, देखें फीस स्ट्रक्चर और सीट की डिटेल्स

Top Medical Colleges In Kolkata: अगर आप NEET के बाद पश्चिम बंगाल में MBBS करने रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी है. यहां जानें राज्य के टॉप 5 मेडिकल कॉलेजों के विकल्प, बढ़ती सीटें और मेडिकल शिक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी.

Top Medical Colleges In Kolkata: पश्चिम बंगाल में मेडिकल एजुकेशन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य में कई ऐसे मेडिकल कॉलेज हैं, जो कम पैसे में बेहतर शिक्षा दे रहे हैं. यहां से पढ़ने वाले छात्रों को भविष्य में अच्छे विकल्प और सैलरी पैकेज मिल रहे है. कैंडिडेट्स अपनी NEET की रैंक और बजट के अनुसार बेहतर संस्थान चुन सकते हैं.

ऐसे में छात्रों के लिए यहां उपलब्ध मेडिकल कॉलेजों और उनके विकल्पों के बारे में जानना बेहद जरूरी है. नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) की ओर से मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटों की लेटेस्ट लिस्ट जारी हो गई है. कोलकाता में ऐसे तो कई मेडिकल कॉलेज है, मगर इस आर्टिकल में हम कोलकाता के 5 बेस्ट मेडिकल कॉलेजों की बात करेंगे.

Top Medical College Name: कोलकाता के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज

  • आर जी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता
  • कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज, कोलकाता
  • कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड सागर दत्ता हॉस्पिटल, कोलकाता
  • सरकारी मेडिकल कॉलेज, कोलकाता
  • नीलरतन सिरकार मेडिकल कॉलेज, कोलकाता

R G Kar Medical College: आर जी कर मेडिकल कॉलेज के बारे में

कोलकाता स्थित आर जी कर मेडिकल कॉलेज न केवल आधुनिक भारत के प्रमुख संस्थानों में से एक है, बल्कि यह एशिया का पहला गैर-सरकारी मेडिकल कॉलेज था. यह कॉलेज वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (WBUHS) से एफिलिएटेड और अंडरग्रेजुएट तथा पोस्टग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) द्वारा मान्यता प्राप्त है.

यहां MBBS, BSc और MD जैसे कई कोर्सेज पढ़ाए जाते है. आर जी कर की ऑफिशियल वेबसाइट rgkarmch.in पर दी गई जानकारी के अनुसार यहां MBBS की सालाना फीस 6,500 रुपए है. इसमें 1 हजार रुपए एडमिशन फीस, 4500 टूशन फीस और 1 हजार रुपए कॉशन फीस है.


Calcutta National Medical College: जाने इस कॉलेज के बारे में

यह कॉलेज वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज़ से एफिलिएटेड है. यहां NEET-UG में मिले मार्क्स के बाद मेडिकल काउंसलिंग के आधार पर एडमिशन होता है. यहां MBBS कोर्स के लिए कुल 250 सीट्स है.

इस कॉलेज में एडमिशन नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम के स्कोर के आधार पर होता है, जैसे MBBS के लिए NEET UG, पोस्ट-ग्रेजुएशन के लिए NEET PG और BSc नर्सिंग के लिए JENPAS UG. और अधिक जानकारी कॉलेज के ऑफिशियल वेबसाइट cnmckolkata.com पर दी गई है.

ये भी पढ़ें: 5 साल का MBBS, फीस 1.3 लाख, बेस्ट है बिहार का ये मेडिकल कॉलेज

College of Medicine and Sagore Dutta Hospital: क्या है कॉलेज का सीट लिमिट और फीस स्ट्रक्चर?

यह पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत एक सरकारी मेडिकल कॉलेज है. इस कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट comsdh.org.in पर दी गई जानकारी के अनुसार MBBS करने के लिए यहां का फीस 43,472 हजार रुपए है, जिसमें 1 हजार फीस और 1 हजार कॉशन डेपोसइट जैसे अमाउंट शामिल है. इस कॉलेज में उपलब्ध सीट्स की संख्या 150 है.

Govt Medical College: जानिए इस कॉलेज के बारे में

यह कॉलेज वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, कोलकाता से अफिलिटेड है. इस कॉलेज में MBBS के लिए 250 सीट्स हैं. यह मेडिकल कॉलेज मॉडर्न फैसिलिटीज से लैश है. यहां MBBS के लिए NEET UG और MD/MS के लिए NEET PG के माध्यम से सिलेक्शन होता है. इसके बाद सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग और कॉलेज कैंपस में फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है.

Nilratan Sircar Medical College: क्या है फीस स्ट्रक्चर और सीट्स लिमिट?

यह कॉलेज पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (WBUHS) से एफिलिएटेड है और नेशनल मेडिकल कौंसिल (NMC) से मान्यता प्राप्त है. यहां MBBS के लिए 250 सीट्स है. इस कॉलेज में अंडरग्रेजुएट MBBS कोर्स में एडमिशन पूरी तरह से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के आधार पर मेरिट से होता है.

Note: कॉलेज के फीस स्ट्रक्चर में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है. अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें.

ये भी पढ़ें: स्टाइपेंड और स्थायी नियुक्ति के लिए 31 को ज्ञापन देगा पारा मेडिकल स्टाफ एसोसिएशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >