Top Medical Colleges in Bihar: डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए बिहार के ये 5 कॉलेज हैं बेस्ट

Top Medical Colleges in Bihar: बिहार में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए राज्य के टॉप मेडिकल कॉलेजों की पूरी जानकारी. NEET UG काउंसलिंग से पहले अपनी पसंद तय करें.

Top Medical Colleges in Bihar: बिहार में MBBS करने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए राज्य में कई अच्छे मेडिकल कॉलेज मौजूद हैं. एम्स पटना से लेकर पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और डीएमसीएच तक, यहां सरकारी और केंद्रीय संस्थानों में मेडिकल की पढ़ाई का मौका मिलता है. जानिए बिहार के टॉप मेडिकल कॉलेजों की पूरी लिस्ट और उनकी खासियत.

मेडिकल फील्ड में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के बीच MBBS सबसे पसंदीदा कोर्स में से एक है. बिहार में भी हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स NEET UG परीक्षा के जरिए मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेते हैं. राज्य में कई ऐसे सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जहां कम फीस में MBBS की पढ़ाई के साथ बेहतर क्लिनिकल एक्सपोजर मिलता है.

अगर आप NEET UG काउंसलिंग के दौरान बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पसंद भरने वाले हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए काफी काम की हो सकती है.

 1. एम्स पटना (AIIMS Patna)

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) पटना बिहार के प्रमुख केंद्रीय मेडिकल संस्थानों में शामिल है. इसे ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ (Institute of National Importance) का दर्जा प्राप्त है. संस्थान में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईटेक लैब्स, रिसर्च की बेहतर सुविधाएं और अच्छी ट्रेनिंग उपलब्ध है. AIIMS पटना की खासियत इसकी कम फीस भी है. यहां पूरे MBBS कोर्स की फीस करीब ₹5,856 है. कम फीस और बेहतर सुविधाओं की वजह से NEET UG के जरिए यहां एडमिशन के लिए काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है. आमतौर पर बेहतर रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स को ही यहां एडमिशन मिल पाता है.

 2. पीएमसीएच पटना (PMCH)

साल 1925 में स्थापित पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) बिहार के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में से एक है. यह बिहार सरकार द्वारा संचालित सरकारी मेडिकल कॉलेज है. PMCH अपने बड़े पेशेंट लोड के लिए जाना जाता है. अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आने की वजह से MBBS स्टूडेंट्स को अलग-अलग बीमारियों के रियल लाइफ केस देखने और क्लिनिकल नॉलेज हासिल करने का मौका मिलता है. बिहार स्टेट कोटा की UGMAC काउंसलिंग में PMCH राज्य के टॉप रैंक वाले कैंडिडेट्स की पसंद में शामिल रहता है.

ये भी पढ़ें: IIT ISM Dhanbad BTech: JEE एडवांस के बाद एडमिशन का पूरा प्रोसेस, फीस और प्लेसमेंट

3. आईजीआईएमएस पटना (IGIMS)

इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) पटना बिहार का प्रमुख राज्य स्वायत्त मेडिकल और रिसर्च संस्थान है. यहां कई सुपर स्पेशियलिटी विभाग, आधुनिक मेडिकल उपकरण और अनुभवी फैकल्टी उपलब्ध हैं. संस्थान में MBBS के साथ अलग-अलग विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) और अन्य एडवांस्ड कोर्स भी संचालित किए जाते हैं. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और रिसर्च के अवसरों की वजह से IGIMS मेडिकल की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स की पसंद में शामिल है.

4. एनएमसीएच पटना (NMCH)

नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) पटना बिहार सरकार का एक प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेज है. यहां MBBS के साथ कई पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्स भी उपलब्ध हैं. पटना में स्थित होने के कारण अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आते हैं. इससे MBBS स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ शुरुआत से ही अच्छा क्लिनिकल एक्सपोजर मिलता है. पटना में रहकर सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS करने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए NMCH एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

5. विम्स पावापुरी (VIMS)

नालंदा जिले के पावापुरी में स्थित वर्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (VIMS) बिहार के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शामिल है. इसका कैंपस बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां स्टूडेंट्स के लिए आधुनिक एकेडमिक सुविधाएं, लैब्स और हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और लगातार सुधरती शैक्षणिक व्यवस्था की वजह से VIMS ने बिहार के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अपनी जगह बनाई है.

NEET UG के बाद कैसे मिलेगा एडमिशन?

बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को NEET UG क्वालिफाई करना होता है. इसके बाद NEET UG स्कोर और रैंक के आधार पर काउंसलिंग में कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरनी होती है.

बिहार के स्टेट कोटा की सीटों के लिए UGMAC काउंसलिंग महत्वपूर्ण होती है, जबकि AIIMS Patna जैसे संस्थानों में एडमिशन ऑल इंडिया स्तर की प्रक्रिया के तहत होता है.

ये भी पढ़ें: NEET UG के बाद MBBS ही नहीं, BAMS में भी हैं शानदार करियर ऑप्शन, जानें कोर्स और स्कोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >