Best Trending Courses After 12th: 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद अब आगे क्या करें, किस फील्ड में एडमिशन लें? यह सवाल हर स्टूडेंट और पैरेंट्स को सबसे ज्यादा परेशान करता है. अब ट्रेडिशनल कोर्सेज का समय बीत चुका है. पहले जहां सिर्फ डॉक्टर, इंजीनियर या सरकारी नौकरी को ही बेहतर करियर ऑप्शन माना जाता था, वहीं आज के डिजिटल दौर में 12वीं के बाद कई नए और फ्यूचर-प्रूफ करियर ऑप्शन्स उभरकर सामने आए हैं, जिनमें बेहतरीन सैलरी और तेज ग्रोथ मिलती है. आइए 12वीं के बाद टॉप 5 ट्रेंडिंग करियर ऑप्शन्स के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें: DCA और ADCA में क्या है अंतर? जानें कौन सा कंप्यूटर कोर्स दिला सकता है बेहतर नौकरी
12वीं के बाद टॉप 5 ट्रेंडिंग करियर ऑप्शन्स
1. डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)
आजकल हर छोटी-बड़ी कंपनी अपने बिजनेस को ऑनलाइन ले जा रही है. ऐसे में डिजिटल मार्केटर्स, एसईओ (SEO) एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया मैनेजर्स की भारी मांग है. 12वीं के बाद आप इसमें शॉर्ट-टर्म डिप्लोमा या डिग्री कोर्स करके अच्छी शुरुआत कर सकते हैं.
क्या काम करना होता है: सोशल मीडिया ऐप्स मैनेज करना, गूगल पर वेबसाइट की रैंकिंग (SEO) बढ़ाना, सर्च इंजन ऐड चलाना और ऑनलाइन ब्रांडिंग स्ट्रैटजी बनाना.
2.जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (Media & Journalism)
मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में रुचि रखने वाले छात्र 12वीं के बाद BJMC का कोर्स कर सकते हैं. इसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, वीडियो एडिटिंग, पीआर (PR) और डिजिटल मीडिया में करियर बनाने के कई बेहतरीन अवसर मिलते हैं.
क्या काम करना होता है: मीडिया संस्थानों के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एडिटिंग, न्यूज़ एंकरिंग, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन, कॉपीराइटिंग करना. अलग-अलग ब्रांड्स या संस्थानों का पब्लिक रिलेशंस (PR) मैनेज करना.
3. डेटा साइंस और एनालिटिक्स (Data Science)
अगर आपकी रुचि नंबर्स, मैथ्स या लॉजिक में है, तो डेटा साइंस आज का सबसे ज्यादा सैलरी देने वाला फील्ड है. आईटी और कॉर्पोरेट सेक्टर में डेटा साइंटिस्ट और डेटा एनालिस्ट की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में अगर आप भी 12वीं के बाद सीधे हाई पेइंग जॉब चाहते है तो डेटा साइंस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.
क्या काम करना होता है: भारी-भरकम डेटा को एनालाइज करना, पैटर्न ढ़ूंढ़ना और बिजनेस ग्रोथ के लिए रिपोर्ट तैयार करना.
4. UI/UX और ग्राफिक डिजाइनिंग
क्रिएटिव सोच रखने वाले युवाओं के लिए वेब डिजाइनिंग, UI/UX और ग्राफिक डिजाइनिंग एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है. आईटी और ऐप डेवलपमेंट कंपनियों में इन प्रोफेशनल्स की भारी डिमांड है. इन कंपनियों में इस फील्ड के प्रोफेशनल्स को शुरुआती लेवल पर ही काफी अच्छा पैकेज मिल जाता है.
क्या काम करना होता है: मोबाइल ऐप्स, वेबसाइट्स के इंटरफेस (UI/UX) को यूज़र्स के लिए आसान बनाना, Logo डिजाइन करना, सोशल मीडिया पोस्ट्स और बैनर्स तैयार करना.
5. साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security)
डिजिटल दुनिया के विस्तार के साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं. यही कारण है कि सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टरों में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड है. एथिकल हैकिंग और नेटवर्क सिक्योरिटी में करियर बनाकर आप बेहतरीन पैकेज हासिल कर सकते हैं.
क्या काम करना होता है: कंपनियों के डेटा, वेबसाइट्स और सर्वर को हैकर्स से बचाना और सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत बनाना.
ये भी पढ़ें: कितने पढ़ें-लिखें हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, रखते हैं ये डिग्री
