BSc Nursing के बाद पाना चाहते है सरकारी नौकरी, जाने टॉप 5 करियर ऑप्शन

Government Jobs after BSc Nursing: प्राइवेट के साथ-साथ सरकारी संस्थानों में भी नर्सिंग के स्टूडेंट्स के लिए अवसर मौजूद हैं. आइए जानते हैं BSc नर्सिंग के बाद मिलने वाली 5 सरकारी नौकरियों के बारे में जहां मिलती है अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और समाज सेवा का मौका.

Government Jobs after BSc: मेडिकल फील्ड में पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए नर्सिंग एक बेहतरीन विकल्प है. बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं के पास प्राइवेट हॉस्पिटल के साथ-साथ सरकारी संस्थानों में भी करियर के बहुत से अवसर मौजूद हैं. सरकारी नौकरी न केवल अच्छी सैलरी देती है, बल्कि जॉब सिक्योरिटी, HRA,DRA और अन्य हॉस्पिटल की सुविधाएं भी देती है. अगर आप भी बीएससी नर्सिंग कर चुके हैं या इस कोर्स को कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं नर्सिंग क्षेत्र की उन 5 प्रमुख सरकारी नौकरियों के बारे में, जहां आप अपना भविष्य संवार सकते हैं.

रेलवे स्टाफ नर्स (RRB Paramedical Jobs)

इंडियन रेलवे देश के सबसे बड़े इम्प्लॉइयर में से एक है. रेलवे के हॉस्पिटल्स में स्टाफ नर्स की हमेशा मांग रहती है.

एलिजिबिलिटी: कैंडिडेट्स के पास बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) या जीएनएम (GNM) की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, किसी भी राज्य की नर्सिंग काउंसिल (State Nursing Council) में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी होता है.

सिलेक्शन प्रोसेस: रेलवे रीक्रूट्मेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) पास करनी होती है. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है.

स्टाफ नर्स या नर्सिंग ऑफिसर (AIIMS, ESIC, PGIMER)

देश के फेमस हॉस्पिटल्स जैसे एम्स (AIIMS), ईएसआईसी (ESIC) और पीजीआईएमईआर (PGIMER) में नर्सिंग ऑफिसर का पद बेहद अच्छा माना जाता है. अलग-अलग संस्थान की तरफ से इसके लिए भर्तियां निकाली जाती हैं.

एलिजिबिलिटी: कैंडिडेट्स के पास BSc Nursing या GNM होना चाहिए, साथ ही नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है.

सिलेक्शन प्रोसेस: एम्स (AIIMS) में सिलेक्शन के लिए 'नॉर्सेट' (NORCET) एग्जाम पास करना होता है. और भी ऑर्गेनाइजेशन के लिए अलग-अलग कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किए जाते हैं.  कैंडिडेट्स का रिटन एग्जाम क्वालफाइ होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाता है.

ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद करें ये 5 ट्रेंडिंग कोर्सेज, मिलेगी 100% जॉब सिक्योरिटी और बेहतरीन ग्रोथ

मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (Military Nursing Service - MNS)

इंडियन डिफेंस में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में यहां आपको देश की सेवा करने का यह एक बेहद गर्व का मौका मिलता है.

एलिजिबिलिटी: बीएससी नर्सिंग की डिग्री के साथ रजिस्टर्ड नर्स होना आवश्यक है. सेना की नौकरी होने के कारण कैंडिडेट्स का फिजिकली फिट होना बहुत जरूरी है. ऐसे में (Fitness Test पास करना) भी जरूरी होता है. 

सिलेक्शन प्रोसेस: इसके लिए तीन फेज के सिलेक्शन प्रोसेस से गुजरना होता है, जिसमें रिटन एग्जाम, इंटरव्यू और लास्ट में मेडिकल टेस्ट (Medical Test) शामिल होता है.

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (Community Health Officer - CHO)

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत रुरल और सेमी-अर्बन फील्ड्स के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) पर हेल्थकेर बेहतर करने के लिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर समय-समय पर भर्तियां आती रहती हैं.

एलिजिबिलिटी: इस पद के लिए BSc नर्सिंग पास होना जरूरी है. हालांकि कई जगहों पर पोस्ट बेसिक BSc नर्सिंग को भी योग्य माना जाता है.

सिलेक्शन प्रोसेस: स्टेट लेवल  पर हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से कंडक्टेड एग्जाम (State Level Exam) के बेसिस पर किया जाता है. एग्जाम में स्कोर्ड मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाता है.

Government Jobs after BSc Nursing: नर्सिंग ट्यूटर

अगर आपकी रुचि मरीजों की देखभाल के साथ-साथ नर्सिंग के छात्रों को पढ़ाने में भी है, तो आप टीचिंग के फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं. सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में ट्यूटर या लेक्चरर की वैकेंसी निकलती है.

एलिजिबिलिटी: इस पद के लिए ज्यादातर MSc नर्सिंग की मांग होती है. हालांकि, कुछ राज्यों में BSc नर्सिंग (अनुभव के साथ) वाले कैंडिडेट्स को भी एप्लिकेशन का मौका मिलता है.

सिलेक्शन प्रोसेस: नर्सिंग ट्यूटर बनने के लिए आपको रिटन एग्जाम में क्वालिफाई करना होता है. एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू या डेमो क्लास के लिए बुलाया जाता है और फिर उसी आधार पर सिलेक्शन किया जाता है.

ये भी पढ़ें: नर्सिंग में बनाना है करियर? जानिए बिहार के बेस्ट कॉलेज और उसके डिटेल्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >