Today School Assembly News Headlines: देश विदेश की बड़ी खबरें एक नजर में, यहां देखें

Today School Assembly News: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आइए, आज की यानी कि 3 फरवरी 2026 की देश विदेश की बड़ी खबरें देखते हैं.

Today School Assembly News Headlines: स्कूल असेंबली में आजकल देश विदेश की खबरें बताई जाती है. इस वक्त देश में बहुत कुछ हो रहा है. एक तरफ जहां संसद का बजट सत्र चल रहा है. वहीं खबरें है कि अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को कम करके 18 फीसदी कर दिया है. देश विदेश और स्पोर्ट्स की तमाम खबरें यहां जानें.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें 

अमेरिका ने घटाया टैरिफ 

भारत के लिए खुशी की बात है. अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ 25 फीसदी को घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात करने के कुछ ही देर बाद ही इसका ऐलान किया है.

राहुल गांधी ने संसद में किया किताब का जिक्र तो हुआ हंगामा 

संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है. इस दौरान राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब का जिक्र किया, जिस पर बवाल मच गया. दरअसल, इस किताब में नेशनल सिक्योरिटी से लेकर लद्दाख स्टैंडऑफ और अग्निपथ जैसे बड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है. हालांकि, ये किताब अभी रिव्यू में है. इसलिए राहुल गांधी के इस किताब को लेकर संसद में जिक्र पर बवाल मच गया. 

Today School Assembly News Headlines: विदेश की बड़ी खबरें 

पाकिस्तान पहुंचे World Bank के अध्यक्ष 

भारतीय मूल वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष डॉ. अजय बंगा इन दिनों 4 दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे हैं. उन्होंने इस दौरान गुरुद्वारे और अन्य आर्कियोलॉजिकल साइट्स का दौरा भी किया. इस खबर से अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या पाकिस्तान का लोन अप्रूव होगा. 

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें 

पाकिस्तान ने T20 World Cup खेलने से किया इंकार 

T20 World Cup: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया है. जिससे कराड़ों रुपये दांव पर लग गए हैं.

ICC Ranking: भारत का जलवा 

ICC Rankings: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय टीम 273 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर मजबूती से जमी हुई है. वहीं, पाकिस्तान से क्लीन स्वीप होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को बड़ा नुकसान हुआ है. 

यह भी पढ़ें- UP की इन 3 यूनिवर्सिटी से निकलते हैं सबसे ज्यादा IAS-IPS, बज रहा है डंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >