Today School Assembly News Headlines: दिल्ली प्रदूषण से लेकर देश विदेश की खबरें, बस 5 मिनट में हो जाएगा याद

Today School Assembly News Headlines: स्कूल में आजकल देश विदेश की बड़ी खबरें सुनाई जाती है. कनाडा में दो भारतीय की हत्या, शाहीन अफरीदी की बिग बैश लीग में डेब्यू आदि कई बड़ी खबरों के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में असेंबली के दौरान छात्र देश और दुनिया की अहम खबरें साझा करते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको आज की देश, दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें बताएंगे. आइए जानते हैं आज यानी कि 15 दिसंबर 2025 की देश, दुनिया और खेल जगत की बड़ी खबरें. 

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

बिहार चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद जनसुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की.

एनआईए ने सोमवार (15 दिसंबर 2025) को जम्मू की विशेष एनआईए अदालत में पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े मामले में चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी साजिद जट्ट को इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है. एनआईए ने साजिद जट्ट पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है.

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution) और लगातार खराब होती एयर क्वालिटी (AQI) को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अहम कदम उठाया है. शिक्षा निदेशालय, दिल्ली ने आदेश जारी कर नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी छात्रों के लिए स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं पर रोक लगा दी है.

Today School Assembly News Headlines: विदेश की बड़ी खबरें

सऊदी अरब में काम करने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी है. मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्री इंजीनियर अहमद अल-राजही की मंजूरी से लागू हुए नियमों के अनुसार, यहां काम करने वाले खेतों या छोटे मजदूरों को अब तनख्वाह, छुट्टी, आराम और सुरक्षा से जुड़ी रियातें मिलेंगी.

कनाडा के एडमंटन शहर से एक खबर सामने आ रही है कि पंजाब के दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे उनके परिवारों के साथ-साथ भारतीय समुदाय में भी शोक और चिंता का माहौल है.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें 

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी अबू धाबी में 16 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू हो जाएगी.

अगले साल फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाएगा. भारत का पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के साथ होगा. 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 15 दिसंबर को बिग बैश लीग में डेब्यू किया, लेकिन यह मैच उनके लिए यादगार नहीं रहा. BBL में ब्रिसबेन हीट की ओर से खेलते हुए अफरीदी की जमकर पिटाई हुई. इस मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स ने ब्रिसबेन हीट को 14 रनों से हराया. मैच में 53 गेंदों में शतक जड़ने वाले टिम सीफर्ट ने अफरीदी की गेंदों पर खूब चौके-छक्के लगाए. 

यह भी पढ़ें- School Assembly News Headlines Today: स्पोर्ट्स और देश-विदेश की खबरें, फटाफट याद करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >