शुभेंदु अधिकारी के पास MA की डिग्री, इस कॉलेज से की है पढ़ाई

Suvendu Adhikari Education: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के चर्चित नेता में से एक हैं. उन्होंने MA तक की पढ़ाई की है.

Suvendu Adhikari Education: पश्चिम बंगाल में BJP या TMC किसी सरकार बनेगी इसका फैसला आज हो जाएगा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के बीच राज्य में जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है शुभेंदु अधिकारी. ऐसे में जानते हैं कौन हैं शुभेंदु अधिकारी और उनकी पढ़ाई-लिखाई कहां से हुई है.

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 को लेकर चर्चा में हैं

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के कोंताई (पूर्व मेदिनीपुर) से आने वाले बड़े नेता हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में BJP की उम्मीदें उनसे जुड़ी हुई हैं. शुभेंदु अधिकारी और ममत बनर्जी का दो सीटों पर मुकाबला है, भवानीपुर और नंदीग्राम.

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर अब तक 18 में से 7 राउंड पूरे हो चुके हैं. फिलहाल जो रुझान है, उसके अनुसार शुभेंदु अधिकारी 51285 वोटों से आगे माने जा रहे हैं. TMC हालांकि, भवानीपुर विधानसभा सीट पर वे TMC से पीछे चल रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के कांथी में हुआ जन्म

शुभेंदु अधिकारी का जन्म पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी (Contai) में हुआ है. उनका जन्म एक राजनैतिक परिवार में हुआ है. शुभेंदु के पिता शिशिर कुमार अधिकारी पश्चिम बंगाल के चर्चित और कद्दावर नेता हैं. उनकी मां का नाम गायत्री अधिकारी है.

कहां तक की है पढ़ाई?

शुभेंदु अधिकारी की शुरुआती पढ़ाई उनके गृह जिले से हुई. राजनीति में चर्चित चेहरा होने के साथ-साथ उनके पास हायर एजुकेशन की डिग्री भी है. रवींद्र भारती विश्वविद्यालय (Rabindra Bharati University) से उन्होंने अपने पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. साल 2011 में उन्होंने डिग्री हासिल कर ली थी.

एक नजर राजनीतिक सफर पर

  • शुभेंदु अधिकारी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत TMC (तृणमूल कांग्रेस) से की
  • नंदीग्राम आंदोलन के दौरान वे एक प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे
  • 2009 में पहली बार लोकसभा सांसद बने
  • बाद में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद भी संभाला
  • 2020 में TMC छोड़कर BJP में शामिल हुए
  • 2021 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया
  • वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं

नोट: यह खबर myneta.com और starsunfolded.com से मिली जानकारी के आधार पर बनाई गई है.

यह भी पढ़ें- कॉलेज ड्रॉपआउट बना किंग मेकर, जानिए थलपति विजय की पढ़ाई और पॉलिटिकल सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >