NEET UG 2026: राजस्थान के कोटा से एक दुखद खबर सामने आई है. NEET UG 2026 परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एक स्टूडेंट्स की मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर नीट जैसी बड़ी परीक्षा छात्रों के मेंटल प्रेशर का कारण क्यों बन रही है. दूसरी तरफ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था.
NTA ने परीक्षा शुरू होने से पहले जारी किया हेल्पलाइन नंबर
NTA ने 26 अप्रैल 2026 यानी परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले ही हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया था. NTA ने साफ कहा था कि अगर कोई स्टूडेंट परेशान हैं या स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं, उनके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.
देखें NTA का हेल्पलाइन नंबर
NTA का हेल्पलाइन नंबर है, टेली-मानस (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य का 24×7 मोबाइल नंबर) 14416 या 1-800-891-4416. NTA के इस हेल्पलाइन नंबर पर किसी लैंग्वेज में हेल्प मिल जाएगी.
छठी मंजिल से कूदकर दी जान
मिल रही जानकारी के अनुसार, ये स्टूडेंट कोटा में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था. फिलहाल जांच चल रही है. अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चला है. स्टूडेंट मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है. दीक्षित सुबह 5 बजे हॉस्टल के गलियारे में टहल रहा था और फिर अचानक छठी मंजिल पर पहुंचकर वहां से कूद गया.
जाने से पहले लिखा सुसाइड नोट
छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें उसने लिखा, मैं परिवार की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया. ऐसी तैयारी नहीं कर पाया, जिससे पार्टी में सेलेक्शन हो पाए. मम्मी-पापा सॉरी… दोस्तों मदद के लिए धन्यवाद.
कोटा देशभर में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी का बड़ा केंद्र माना जाता है, जहां हर साल लाखों छात्र अपने सपनों को पूरा करने के लिए आते हैं. हालांकि, इस तरह की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं.
यह भी पढ़ें- NEET काउंसलिंग का पूरा खेल समझ लो, नहीं तो सीट हाथ से जाएगी
