Largest Producer of Mica in the World: आज के डिजिटल और इलेक्ट्रिक जमाने में कुछ मिनरल्स ऐसे हैं जिनके बिना हमारी हाई-टेक लाइफ रुक सकती है. इन्हीं में से एक है माइका. चाहे इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की बैटरी को सेफ रखना हो या 6G माइक्रोचिप बनाना, माइका हर जगह एक जरूरी कच्चा माल बनकर उभरा है.
US ज्योग्राफिकल सर्वे (USGS) की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीन एनर्जी और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग की वजह से इसकी जरूरत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. आइए जानते हैं कौन सा देश (Largest Producer of Mica in the World) सबसे ज्यादा माइका प्रोड्यूस करता है.
सबसे ज्यादा माइका का प्रोडक्शन कौन से देश में होता है?
सबसे ज्यादा माइका का उत्पादन चीन में होता है. डेटा के अनुसार, दुनिया के कुल माइका प्रोडक्शन में चीन की हिस्सेदारी लगभग 25% से 30% है. चीन ने न सिर्फ नेचुरल माइका (Scrap and Flake) के मामले में अपनी पकड़ मजबूत की है, बल्कि वह सिंथेटिक माइका बनाने में भी दुनिया में सबसे आगे है. चीन का माइका मुख्य रूप से कंस्ट्रक्शन, पेंट और ऑटो सेक्टर में यूज होता है. हालांकि, चीन अपना ज्यादातर प्रोडक्शन खुद ही यूज कर लेता है, इसलिए इंटरनेशनल मार्केट में दूसरे देशों की भूमिका बढ़ जाती है.
Largest Producer of Mica in the World: माइका के प्रमुख प्रकार और उनकी खासियत
- मस्कोवाइट (सफेद माइका): यह सबसे आम और कीमती होता है. इसका उपयोग बिजली के सामान और कॉस्मेटिक्स (मेकअप में चमक के लिए) में होता है.
- फ्लोगोपाइट (एम्बर माइका): इसमें गर्मी सहने की क्षमता होती है. इसलिए इसे भट्ठियों और EV बैटरी पैक में लगाया जाता है.
- सिंथेटिक माइका: इसे लैब में बनाया जाता है. यह बहुत शुद्ध होता है और ‘क्लीन ब्यूटी’ प्रोडक्ट्स में इसका यूज हो रहा है.
- बायोटाइट (काला माइका): इसका यूज ज्यादातर खाद और खास तरह के पेंट्स में किया जाता है.
Largest Producer of Mica in the World: दुनिया में माइका के टॉप प्रोड्यूसिंग देश
| रैंक | देश | प्राथमिक अभ्रक का प्रकार | मुख्य निर्यात बाजार |
| 1 | चीन | स्क्रैप, फ्लैक और शीट | ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल्स |
| 2 | मेडागास्कर | उच्च गुणवत्ता वाली फ्लोगोपाइट शीट | इंटरनेशनल इंसुलेटर इंडस्ट्री |
| 3 | ब्राजील | मस्कोवाइट और स्क्रैप | उत्तर अमेरिकी कोटिंग्स (Paints) |
| 4 | यूएसए (USA) | स्क्रैप और फ्लैक | घरेलू निर्माण (Construction) |
| 5 | भारत | शीट माइका (उच्च श्रेणी/ग्रेड) | हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स |
भारत और मेडागास्कर: माइका एक्सपोर्टर में आगे
भले ही चीन उत्पादन में नंबर 1 है, लेकिन दुनिया को माइका निर्यात (Export) करने के मामले में भारत और मेडागास्कर का सबसे आगे है.
- भारत: भारत को ‘मस्कोवाइट माइका’ (Muscovite) का ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ माना जाता है. भारत का माइका अपनी क्वालिटी के लिए पूरी दुनिया में फेमस है और इसका यूज महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोस्पेस में होता है. भारत में आंध्र प्रदेश (41% उत्पादन), राजस्थान और झारखंड मुख्य उत्पादक राज्य हैं.
- मेडागास्कर: यह देश ‘फ्लोगोपाइट माइका’ (Phlogopite) का सबसे बड़ा निर्यातक बन चुका है. मेडागास्कर अपने कुल उत्पादन का लगभग 90% हिस्सा विदेशों में भेजता है. खास तौर पर EV बैटरी के लिए जो हीट-रेसिस्टेंट इंसुलेशन चाहिए होता है, उसके लिए पूरी दुनिया मेडागास्कर पर निर्भर है.
यह भी पढ़ें: केरल नहीं, अब ये है भारत का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक राज्य, जानें
