बैंक मैनेजर की ड्यूटी के साथ UPSC की तैयारी, विशाल को मिला AIR 341

Vishal Pattanayak AIR 341: यूपीएससी परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. अगर सही दिशा और सही स्ट्रेटेजी के साथ तैयारी की जाएं, UPSC क्रैक करने का सपना पूरा किया जा सकता है. ऐसी ही कहानी है भुवनेश्वर के रहने वाले विशाल की, जिन्होंने UPSC 2025 में AIR 341 हासिल किया है.

Vishal Pattanayak AIR 341: विशाल पटनायक की कहानी उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का दम रखते हैं. भुवनेश्वर के विशाल ने UPSC 2025 में 341वीं रैंक हासिल किया. विशाल का यह सफर डिसिप्लिन, सही स्ट्रेटेजी और कभी हार न मानने वाले जज्बे की मिसाल है. आइए विशाल पटनायक (Vishal Pattanayak AIR 341) की यूपीएससी जर्नी को करीब से जानते हैं. 

Vishal Pattanayak AIR 341: कौन है विशाल पटनायक? 

विशाल का पालन-पोषण भुवनेश्वर में एक ऐसे परिवार में हुआ जहां पढ़ाई और अनुशासन को सबसे ऊपर रखा जाता था. उनके पिता शिबाशीष पटनायक एक इंजीनियर हैं और मां अनुकम्पा पटनायक एक हाउसवाइफ है. विशाल बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार स्टूडेंट रहे हैं. 

उन्होंने 10वीं बरहमपुर के डी पॉल स्कूल से 91% मार्क्स के साथ पास किया. इसके बाद 12वीं में भुवनेश्वर के डीएवी पब्लिक स्कूल से 91.8% मार्क्स हासिल किए. पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने की उनकी इस आदत उन्हें यूपीएससी की तैयारी में काफी मदद की है. 

इंजीनियरिंग से लेकर MBA और प्रोफेशनल एक्सपिरियंस 

विशाल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया, जिसमें उनका CGPA 8.77 रहा. इसके बाद उन्होंने XIMB से HR मैनेजमेंट में MBA किया. पढ़ाई के दौरान उन्हें पोलैंड के SGH वारसॉ में एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बिहेवियरल इकोनॉमिक्स पढ़ने का मौका भी मिला.

उन्होंने 2019 से 2020 तक ICICI बैंक में सीनियर HR मैनेजर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने 2023 में OPSC (ओडिशा लोक सेवा आयोग) की परीक्षा पास की और असिस्टेंट कमिश्नर (CT & GST) के पोस्ट पर तैनात हुए. इन नौकरियों ने उनके एडमिनिस्ट्रेटिव स्किल्स और टाइम मैनेजमेंट को काफी बेहतर बनाया.

पढ़ाई के साथ-साथ शौक और लीडरशिप

विशाल (Vishal Pattanayak AIR 341) सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं थे. XIMB में पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई सोसायटियों को लीड किया और कॉलेज मैगजीन के एडिटर भी रहे. उन्हें सितार बजाने, कविताएं लिखने और ओडिशा की संस्कृति को करीब से जानने का बहुत शौक है. 

यह भी पढ़ें: 3 नंबर से चूके, पर चौथे प्रयास में पुलकित ने हासिल की UPSC AIR 242

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >