Bihar Mechanical Engineer: हाउस वाइफ होना बहुत कॉमन है. लेकिन क्या कभी आपने रियल लाइफ में हाउस हसबैंड जैसा कॉन्सेप्ट देखा या सुना है. बिहार के एक युवा हाउस हसबैंड बनकर लोगों की सोच बदल रहे हैं. उनकी पत्नी नौकरी करती हैं और वो खाना बनाने से लेकर सफाई करने तक और बेटी की देखभाल करने तक, घर की पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं. हम बात कर रहे हैं बिहार के अमित कुमार दुबे की जो पहले इंजीनियर थे.
पत्नी के लिए पति ने छोड़ दी नौकरी
अमित कुमार मूल रूप से बिहार के मोतिहारी (चंपराण) के रहने वाले हैं. अमित ने अपनी नौकरी छोड़ दी ताकि उनकी पत्नी अपनी नौकरी जारी रख सके. अमित और उनकी पत्नी ने लव-कम अरैंज मैरिज की है. 2015 में उनकी शादी हुई थी.
अमित कुमार ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा डिग्री ली थी. वे हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में काम कर रहे थे. लेकिन पत्नी और परिवार के कारण वे नौकरी कंटीन्यू नहीं कर सके.
बेटी के जन्म के बाद लिया हाउस हसबैंड बनने का फैसला
अमित की पत्नी शुरू से ही अपने घर की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. लेकिन घर के काम और ऑफिस के काम के बीच, वे अपने लिए समय नहीं निकाल पाती थीं. अमित ने इसी परेशानी को देखा और समझा. पत्नी के मिसकैरेज और तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अपनी नौकरी छोड़ दी. जब उनकी बेटी का जन्म हुआ तब वे पूरी तरह से हाउस हसबैंड बन गए. अमित ने घर और बेटी की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली.
इंस्टाग्राम पर रील डालकर हुए फेमस
अमित कुमार दुबे househusbandamit नाम से इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट चलाते हैं. उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर घर के कामों को करते हुए कई वीडियो डाले हैं. उनका एक वीडियो है, पत्नी को खाना निकालकर मैं देता हूं, इस पर 11, 900 के करीब व्यूज हैं.
ट्रोल का करना पड़ा सामना
अमित के लिए ये इतना आसान नहीं था. उन्हें कई लोगों ने ट्रोल भी किया. एक यूजर ने समाज की सोच को दिखाते हुए कहा कि कमाने वाले मर्द ही समाज को अच्छे लगते हैं. इसी तरही अन्य लोगों ने भी अमित को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया. हालांकि, अमित इन सब की परवाह किए बिना घर के काम को मजे से करते रहते हैं और अपनी बातों रील के जरिए शेयर भी करते हैं.
यह भी पढ़ें- 28 साल की नौकरी के बाद भी सिर्फ 1.3 लाख सैलरी, चेन्नई के डॉक्टर की सैलरी स्लिप Viral
