Ruchi Singh UPSC Topper: रुचि सिंह बिहार की एक ऐसी बेटी हैं, जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और लगन से UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की. उन्होंने साल 2025 की सिविल सर्विस एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 171 प्राप्त की है. उनकी कहानी हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं. आइए रुचि सिंह (Ruchi Singh UPSC Topper) की इस जर्नी को करीब से जानते हैं.
Ruchi Singh UPSC Topper: बेगूसराय की रहने वाली रुचि सिंह
रुचि मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी ब्लॉक के महेंद्रपुर गांव की रहने वाली हैं. वे शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी थी. उनके पिता राम शंकर सिंह, पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. एक साधारण परिवार से आने वली रुचि ने हमेशा से पढ़ाई को प्राथमिकता दी और अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखा.
सेंट स्टीफंस कॉलेज से किया था ग्रेजुएशन
उन्होंने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई बेगूसराय के BRDAV पब्लिक स्कूल से की. इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चली गईं और 2017 में DPS आरके पुरम से 12वीं पास की. इसके बाद उन्होंने देश के सबसे पॉपुलर कॉलेजों में से एक, सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया.
UPSC तक का सफर
रुचि सिंह (Ruchi Singh UPSC Topper) यूपीएससी क्लियर करने से पहले ही सरकारी सेवा में अपना योगदान दे रही थीं. वे फिलहाल बिहार के लखीसराय में डीपीआर कार्यालय में एक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं.
इस नौकरी के दौरान मिले प्रशासनिक अनुभव और कामकाज के तौर-तरीकों ने उन्हें यूपीएससी की तैयारी और इंटरव्यू में काफी मदद की. नौकरी के साथ-साथ देश की सबसे कठिन परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं था. उन्होंने अपने 5वें प्रयास में UPSC 2025 में AIR 171 हासिल किया.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद की निकिता ने फेलियर को बनाया सीढ़ी, हासिल की UPSC में AIR 30
