Pulkit Jain UPSC Topper: भोपाल के रहने वाले पुलकित जैन की कहानी आज हर उस युवा के लिए मिसाल है जो छोटे शहर से निकलकर बड़े सपने देखता है. पुलकित ने यूपीएससी 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 242 हासिल की है. लेकिन यह सफलता रातों-रात नहीं मिली, इसके पीछे सालों का संघर्ष और हार न मानने वाला जज्बा छिपा है. आइए पुलकित की जर्नी को करीब से जानते हैं.
Pulkit Jain UPSC Topper: एक साधारण परिवार से आते हैं पुलकित जैन
पुलकित मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता की एक छोटी सी किराने की दुकान है और मां हाउसवाइफ हैं. पुलकित एक सामान्य परिवार से आते हैं. वे अपने घर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने सरकारी नौकरी हासिल की है. उनके लिए यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि पूरे परिवार का सम्मान है. पुलकित बचपन से पढ़ाई में काफी अच्छे रहे हैं.
कौन से कॉलेज से की थी पढ़ाई?
पुलकित (Pulkit Jain UPSC Topper) ने भोपाल के एक्सीलेंस कॉलेज से बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया. कॉलेज के आखिरी साल में ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें यूपीएससी की तैयारी करनी है. उनका मानना था कि अगर सही दिशा और मेहनत हो, तो कोई भी छात्र UPSC जैसी परीक्षा निकाल सकता है.
सिर्फ 3 नंबर से टूटा था सपना
पुलकित की यह सफलता (Pulkit Jain UPSC Topper) उन्हें अपने चौथे प्रयास में मिली है. इससे पहले वे तीन बार मेन्स एग्जाम दे चुके थे और दो बार इंटरव्यू तक पहुंचे थे. अपने तीसरे अटेम्प्ट में पुलकित फाइनल लिस्ट में आने से सिर्फ 3 नंबर से चूक गए थे. लेकिन पुलकित ने हार नहीं माना.
अपनी असफलता को एक सबक की तरह लिया और UPSC 2025 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 242 हासिल किया. साथ ही उन्होंने 2025 में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFoS) का इंटरव्यू भी क्वालीफाई किया था, लेकिन उनका पूरा ध्यान सिर्फ यूपीएससी पर था.
यह भी पढ़ें: इंस्पेक्टर की बेटी अब बनेगी अफसर, बेगूसराय की रुचि को UPSC में AIR 171
