फरीदाबाद की बेटी ने रचा इतिहास, गीतिका को UPSC में AIR 22

UPSC Topper Geetika Arora: यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें फरीदाबाद की गीतिका अरोड़ा ने ऑल इंडिया रैंक 22 हासिल करके हरियाणा का नाम रोशन किया है. कॉमर्स ग्रेजुएट गीतिका ने टॉप 25 में अपनी जगह बना ली.

UPSC Topper Geetika Arora: हर साल लाखों स्टूडेंट्स UPSC सिविल सर्विस एग्जाम देते हैं, लेकिन इसमें सफलता बहुत कम लोगों को मिलती है. यह एग्जाम देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इन्हीं में से एक है गीतिका अरोड़ा, जिन्होनें 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 22 हासिल की है. उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और सही तैयारी से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है.

उनकी कहानी आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है. उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि देशभर के उन स्टूडेंट्स के लिए भी मोटिवेशन है, जो सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं. आइए इनकी सफलता की जर्नी (UPSC Topper Geetika Arora) को करीब से जानते हैं. 

UPSC Topper Geetika Arora: कहां की रहने वाली है?  

Geetika Arora हरियाणा के फरीदाबाद जिले की रहने वाली है. उन्होनें अपनी स्कूलिंग फरीदाबाद से ही की है. गीतिका ने ग्रेजुएशन कॉमर्स सब्जेक्ट में इंद्रप्रष्ठ महिला कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया. साथ ही उन्होनें सोशल से मास्टर्स किया है. 

UPSC एग्जाम में हासिल की 22वीं रैंक 

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम भारत की सबसे कठिन और पॉपुलर एग्जाम्स में से एक मानी जाती है. साल 2025 की लास्ट मेरिट लिस्ट में गीतिका अरोड़ा ने 22वां रैंक हासिल करके टॉप 25 में जगह बनाई. इस एग्जाम में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन प्रीलिम्स, Mains और इंटरव्यू के बेसिस पर किया जाता है. 

महिला कैंडिडेट्स का शानदार परफॉर्मेंस 

2025 यूपीएससी की टॉप 25 के लिस्ट में कई फीमेल कैंडिडेट्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. गीतिका अरोड़ा भी उन प्रतिभाशाली फीमेल कैंडिडेट्स में शामिल है. जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर देशभर में पहचान बनाई है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, AIIMS जोधपुर ने दी बधाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >