UPSC Success Story: यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए लगातार मेहनत लगती है. इस बात को प्रीति चौहान ने सच कर दिखाया. बहुत से उतार-चढ़ाव के बाद प्रीति चौहान ने ये सफलता हासिल की. उन्होंने UPSC CSE 2026 के रिजल्ट में 47वीं रैंक हासिल किया है. टॉप 50 में आने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.
नोएडा की बेटी बनी IAS
प्रीति चौहान नोएडा की रहने वाली हैं. वे एक साधारण परिवार से आती हैं. उन्होंने हमेशा से सिविल सेवा में आने का सपना देखा था और उनके माता-पिता ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया.
2023 में शुरू की UPSC की तैयारी
प्रीति चौहान महर्षि विद्या मंदिर से पढ़ाई की है. उन्होंने केमिस्ट्री विषय से ग्रेजुएशन किया. ग्रेजुएशन के साथ ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा का आईडिया लेना शुरू कर दिया. 2023 में पूर्ण रूप से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की.
जी जान लगाकर की मेहनत
पहली बार में ही प्रीति चौहान ने प्रीलिम्स क्लियर कर लिया. फिर ऑनलाइन पढ़ाई करके मेन्स क्लियर कर लिया. वर्ष 2024 के रिजल्ट के अनुसार, प्रीति चौहान का 140वीं ऑल इंडिया रैंक आई थी. वहीं उन्होंने दूसरी बार परीक्षा देना का फैसला लिया और इस बार उनकी रैंक 47 आई. अपनी मेहनत के दम पर प्रीति चौहान ने दूसरी ही प्रयास में रैंक इम्प्रूव कर ली.
ट्यूशन पढ़ाकर तैयारी करती थीं
प्रीति चौहान ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं. साथ ही अपनी तैयारी के लिए भी समय निकालती थीं. उन्होंने पढ़ाई से अपना फोकस कभी भटकने नहीं दिया. उनका कहना है कि अगर मैंने पढ़ाई के लिए एक टाइम फिक्स किया है तो मैं उसी समय में रोज पढ़ाई किया करती थी. मैंने अपनी गलतियों से सीखा है. मॉक इंटरव्यू दिया है.
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु की बेटी बनीं UPSC में महिला टॉपर, इस मंदिर को लेकर इंटरव्यू में पूछा गया था सवाल
