Ifra Shams Ansari Success Story: इफरा शम्स अंसारी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में पूरे देश में 24वीं रैंक हासिल की है. यह परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार IAS, IPS जैसे बड़े अधिकारी बनते हैं. हालांकि, इफरा को यह सफलता आसानी से नहीं मिली है. इसके पीछे एक लंबा संघर्ष रहा है. आइए उनकी जर्नी (Ifra Shams Ansari Success Story) को करीब से जानते हैं.
Ifra Shams Ansari Success Story: कौन हैं इफरा शम्स अंसारी?
इफरा भदोही जिले के रोटहा गांव की रहने वाली हैं. उनका परिवार बहुत साधारण है. उनके पिता शम्स आलम अंसारी कालीन कारोबार से जुड़े हैं, जो भदोही की पहचान भी है. उनकी मां यासमीन अंसारी घर संभालती हैं और बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान देती हैं.
पढ़ाई में अव्वल रहीं
इफरा शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी छात्रा रही हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई भदोही के Tiny Tots Preparatory School से हुई. इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चली गईं और La Martiniere Girls College से स्कूल की पढ़ाई पूरी की.
UPSC CSE 2026 Final Result with Marks Check PDF
दिल्ली से पढ़ाई
स्कूल के बाद उन्होंने दिल्ली के Lady Shri Ram College से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के Delhi School of Economics से समाजशास्त्र में मास्टर्स की पढ़ाई की.
UPSC में 1022 मार्क्स
दो प्रयास में मिली असफलता
मास्टर्स के दौरान ही इफरा को लगा कि सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए. एक इंटरव्यू में इफरा बताती हैं कि उन्होंने UPSC परीक्षा तीन बार दी. हर बार उन्हें अलग अनुभव मिला और हर कोशिश से उन्होंने कुछ नया सीखा.
पहली बार जब उन्होंने परीक्षा दी, तब वह शुरुआती चरण यानी प्रीलिम्स पास नहीं कर पाईं. दूसरी बार उन्होंने प्रीलिम्स और मेन्स दोनों पास कर लिए और इंटरव्यू तक पहुंच गईं. लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आ पाया.
तीसरी कोशिश में उन्होंने परीक्षा के सभी स्टेप्स पास किए और पूरे देश में 24वीं रैंक हासिल की. उन्हें सिविल सर्विस में कुल 1022 मार्क्स मिले. इसमें लिखित परीक्षा में उनको 813 और इंटरव्यू राउंड में 209 नंबर मिले हैं. बता दें कि इंटरव्यू राउंड में इफरा के मार्क्स रैंक 1 टॉपर अनुज अग्निहोत्री से ज्यादा हैं.
यह भी पढ़ें: UPSC में लास्ट कॉल बना गोल्डन चांस, खाली सीट पर सुजीता का सेलेक्शन
