IPS बनकर भी नहीं रुकीं जिनिया, UPSC 2025 में AIR 6 लाकर छा गईं

Zinnia Aurora UPSC Topper: यूपीएससी ने 2025 की सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें हरियाणा की जिनिया अरोरा ने UPSC 2025 में AIR 6 हासिल कर सफलता की नई मिसाल पेश की है. 2024 में उन्होंने 156 रैंक लाकर आईपीएस के लिए सिलेक्ट हुई थी.

Zinnia Aurora UPSC Topper: कड़ी मेहनत, धैर्य और सही स्ट्रेटेजी से असंभव लगने वाले लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं.  यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सर्विस एग्जाम में सफलता पाना हर कैंडिडेट्स का सपना होता है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए सालों की तैयारी और समर्पण की जरूरत पड़ती है. साल 2025 के रिजल्ट में भी कई ऐसे नाम सामने आए जिन्होंने अपनी मेहनत से नई मिसाल कायम की.  इन्हीं में से एक हैं जिन्निया अरोरा, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6 हासिल कर टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाई और अपनी शानदार उपलब्धि से युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई. आइए इनकी जर्नी (Zinnia Aurora UPSC Topper) को करीब से जानते हैं. 

Zinnia Aurora UPSC Topper: कौन है जिनिया अरोरा? 

जिनिया अरोरा मुख्य रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है. वह एक ऐसे परिवार से आती है, जहां उनके माता और पिता दोनों ही सिविल सर्वेन्ट है. उनका बचपन एक शिक्षित और अनुशासित परिवार में बीता है, जिससे उन्हें पढ़ाई और करियर में बढ़ने की प्रेरणा मिली. जिनिया अरोरा अपने माता-पिता के काम से इंस्पायर होकर सिविल सेवा में जाने का डिसीजन ली. 

कहां से की थी पढ़ाई? 

जिनिया अरोरा ने अपनी स्कूलिंग संस्कृति स्कूल, नई दिल्ली से की. साथ ही उन्होंने ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में की है. 

करियर से UPSC तक सफर 

यूपीएससी की तैयारी के साथ-साथ जिनिया अरोरा (Zinnia Aurora UPSC Topper) ने कई पॉपुलर इंस्टीट्यूट के साथ काम भी किया है. वे पीएक्स की को-फाउंडर भी रही है. उन्होंने ग्रेजुएशन के समय से ही UPSC की तैयारी में लग गई थी. 2024 में अपने पहले प्रयास में 156 रैंक हासिल किया और वे IPS के लिए सिलेक्ट हो गई. इसके बाद भी उन्होंने तैयारी जारी रखी और 2025 में ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त किया है. 

यह भी पढ़ें: IPS ट्रेनिंग के दौरान आया UPSC रिजल्ट, आस्था AIR 9 लाकर बनीं टॉपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >