हरदोई की बेटी ने रचा इतिहास, NET में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

UGC NET 2026: उत्तर प्रदेश की बेटी ने NET परीक्षा में सफलता हासिल की है. उन्होंने संगीत के पेपर से नेट क्वालिफाई किया. JRF के साथ-साथ वे असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए योग्य हैं.

UGC NET 2026: एनटीए ने यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कई स्टूडेंट्स ने आउट स्टैंडिंग परफॉर्म किया है. इन्हीं में से एक हैं, हरदोई की आस्था त्रिवेदी. उन्होंने परीक्षा पास करके न सिर्फ महिलाओं के लिए उदाहरण सेट किया है बल्कि पूरे जिले  में अपना नाम रोशन किया है. मजेदार बात ये है कि आस्था को न सिर्फ नेट निकला है बल्कि जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) भी मिली है. वे असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भी योग्य हैं. 

100 पर्सेंटाइल के साथ आस्था त्रिवेदी ने NET में पाई सफलता 

आस्था त्रिवेदी ने म्यूजिक सब्जेक्ट में 300 में से 242 मार्क्स हासिल किया है. खबरों की मानें तो इस विषय के लिए कुल 5,406 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें से 4,228 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए थे. वहीं इस परीक्षा में आस्था ने 100 पर्सेंटाइल के साथ सफलता हासिल की. 

कहां से हुई पढ़ाई लिखाई? 

आस्था की शुरुआती पढ़ाई हरदोई जिले से हुई है. उन्होंने सेंट जेम्स स्कूल से  पढ़ाई की है. वे बचपन से ही पढ़ने के साथ-साथ संगीत में रूचि रखती थीं. संगीत के प्रति उनके जुनून का इससे अंदाजा लगाए कि कम उम्र में ही उन्होंने  दूरदर्शन, कई रियालिटी शो में शामिल हो चुकी हैं. 

यंग टैलेंट के लिए बनीं उदाहरण

अपने पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ आस्था ने नेट क्लियर कर लिया. अब वे संगीत पर उच्च स्तरीय शोध और पढ़ाई करना चाहती हैं. उनकी उपलब्धि जिले और और अन्य राज्यों के उन युवाओं के लिए उदाहरण है, जो म्यूजिक, डांस या आर्ट्स के अन्य फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं. लेकिन सफलता और सीमित ऑप्शन की कमी जैसे ख्याल उनके राहों की रुकावट बन जाती है. 

यह भी पढ़ें- हंटरगंज की बेटी ने UGC NET में गाड़ा झंडा, रिया करेंगी PhD

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >