किसान की बेटी ने पाई MNC में जॉब ऑफर! मिला 52 लाख का पैकेज

Success Story: आश्रिता, तेलंगाना से आने वाले एक साधारण परिवार की बेटी. MTech करने के बाद टॉप MNC में काम करने का मौका मिला. उनकी सफलता से लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलती है.

Success Story: एक साधारण परिवार से आने वाली आश्रिता रेड्डी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने अपने मेहनत के दम पर एक MNC कंपनी से 52 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी हासिल की है. उनका MNC तक का सफर इतना आसान नहीं था. इसके लिए उन्हें कई पापड़ बेलने पड़े. आइए, जानते हैं आश्रिता की कहानी.

किसान पिता की बेटी ने हासिल की MNC में नौकरी

आश्रिता मूल रूप से तेलंगाना की रहने वाली हैं. उनके पिता एक साधारण किसान हैं. उनके माता-पिता कोई खास पढ़े लिखे नहीं थे, लेकिन वे अपनी बेटी को पढ़ाना चाहते थे. यही कारण था कि उन्होंने दिन रात मेहनत की और बेटी को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

दोस्त के कहने पर प्राइवेट कॉलेज से किया BTech

शुरुआत में आश्रिता के पास करियर को लेकर क्लियर विजिन नहीं था. उन्होंने दोस्तों के कहने पर प्राइवेट कॉलेज से BTech करने का फैसला लिया. आश्रिता ने ECE ब्रांच से बीटेक की पढ़ाई की. बीटेक करते हुए उन्हें गेट परीक्षा के बारे में पता चला और उन्होंने गेट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी.

दूसरे प्रयास में GATE में AIR 36वीं

अपने पहले प्रयास में उन्होंने GATE परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3000 हासिल की. अगले वर्ष अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक (AIR Rank) 36 प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने IISc बेंगलुरु में MTech कोर्स में प्रवेश लिया. यह आश्रिता और उनके माता-पिता के लिए बड़ी बात थी.

पढ़ाई के लिए सरकारी नौकरी को ठुकराया

गेट परीक्षा पास करने भर से ही आश्रिता के सामने PSU, ISRO, DRDO और NPCIL जैसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थाओं में नौकरी के रास्ते खुल गए थे. लेकिन उन्होंने आगे पढ़ाई का सपना देखा.

लेकिन आश्रिता ने इन जॉब ऑफर्स को स्वीकार नहीं किया और अपने करियर को रिसर्च और इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. उनका मानना था कि रिसर्च में ज्यादा सीखने और इनोवेशन का मौका मिलता है.

NVIDIA में 52 लाख की सैलरी और जॉब ऑफर

आश्रिता का यह निर्णय काफी समझदारी भरा साबित हुआ क्योंकि उन्हें MNC कंपनी NVIDIA में 52 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज के साथ नौकरी मिल गई. इस उपलब्धि ने उनके माता-पिता को भी हैरान कर दिया. उनके पिता, जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में उनका साथ दिया, अपनी बेटी की इस सफलता से बेहद खुश हैं.

यह भी पढ़ें- धनबाद के लाल ने JEE परीक्षा में किया कमाल, मेहनत के दम पर हासिल की AIR 708

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >