हनमकोंडा की IAS चाहत बाजपेयी, सोशल मीडिया छोड़कर UPSC में मारी बाजी

1 / 9
हनमकोंडा की IAS चाहत बाजपेयी, सोशल मीडिया छोड़कर UPSC में मारी बाजी
फुल स्क्रीन में देखें

IAS चाहत बाजपेयी (Image: Instagram)

Success Story: सोशल मीडिया छोड़ी, किताबों से दोस्ती की और बन गईं IAS अफसर. चाहत बाजपेयी की कहानी हर UPSC एस्पिरेंट के लिए मिसाल है. IIT से इंजीनियरिंग करने के बाद प्लेसमेंट छोड़कर उन्होंने चुना सिविल सर्विस का रास्ता, और तीसरे अटेम्प्ट में मार ली बाजी.

2 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

कौन हैं चाहत बाजपेयी?

IAS चाहत बाजपेयी मूलरूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं. एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली चाहत की पूरी स्कूलिंग उनके होम टाउन में ही हुई. यहीं से शुरू हुआ था उनका सफर.

3 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

टॉप IIT से इंजीनियरिंग

स्कूलिंग के बाद चाहत ने IIT कानपुर में एडमिशन लिया. टॉप इंस्टीट्यूट से उन्होंने Electrical Engineering में BTech की डिग्री हासिल की. पढ़ाई में शुरू से ही तेज रहीं चाहत ने बीटेक में शानदार 9 CGPA स्कोर किया.

4 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

प्लेसमेंट नहीं, सिविल सर्विस चुनी

बीटेक पूरा होने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स कॉलेज प्लेसमेंट की तरफ भागते हैं, लेकिन चाहत ने अलग राह चुनी. उन्होंने प्लेसमेंट लेने से इनकार कर दिया और सीधा सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गईं.

5 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

नहीं थी कोई फैंसी स्ट्रैटजी

चाहत की UPSC स्ट्रैटजी बेहद सिंपल और बेसिक थी. उन्होंने NCERT की किताबों से शुरुआत की और फिर स्टैंडर्ड बुक्स की तरफ रुख किया. सबसे जरूरी बात, उन्होंने हर टॉपिक को बार-बार रिवाइज किया.

6 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

सोशल मीडिया से बनाई दूरी

एक इंटरव्यू में चाहत ने खुलासा किया कि तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह किनारा कर लिया था. डिस्ट्रैक्शन से बचने का यह फैसला उनकी सफलता में गेम-चेंजर साबित हुआ.

7 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

दो असफलताओं के बाद मिली मंजिल

सफर आसान नहीं था. चाहत को शुरुआती दो प्रयासों में असफलता का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. डटी रहीं, मेहनत जारी रखी और तीसरे प्रयास में कमाल कर दिखाया.

8 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

तीसरे अटेम्प्ट में रैंक 59

तीसरे प्रयास में चाहत ने ऑल इंडिया रैंक 59 हासिल की और उनका सेलेक्शन प्रतिष्ठित IAS सर्विस के लिए हो गया. यह पल उनके लिए और उनके परिवार के लिए बेहद गर्व का था.

9 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

तेलंगाना कैडर और IAS पति

चाहत 2019 बैच की IAS अधिकारी बनीं और उन्हें तेलंगाना कैडर मिला. वे आंध्र प्रदेश में Sub-Collector भी रह चुकी हैं. फिलहाल वे हनमकोंडा में तैनात हैं और उनकी शादी IAS वरुण रेड्डी से हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >