DU गर्ल से IAF अफसर तक! अक्षिता धनखड़ की प्रेरणादायक कहानी

Flight Lieutenant Akshita Dhankar Success Story: फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति के साथ तिरंगा फहराने में सहयोग करेंगी. यह उनके और देश की महिलाओं के लिए गौरव का पल है. आइए, जानते हैं अक्षिता धनखड़ कहां से आती हैं और उन्होंने कहां तक पढ़ाई की है.

Flight Lieutenant Akshita Dhankar Success Story: अक्षिता का जन्म हरियाणा के कसनी गांव में हुआ है. उन्होंने बचपन से आसपास ऐसा माहौल देखा कि सेना में जाने का सपना उनके मन में काफी पहले से था. कसनी गांव भारत के उन गांवों में से हैं, जो सैनिकों का गांव कहलाता है. टीवी पर परेड देखकर ही अक्षिता ने सेवा में जाने का तय कर लिया था.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुई है पढ़ाई

शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से डिग्री ली. इसके बाद नेशनल कैडेट कोर (NCC) के लिए सेलेक्ट हुईं. डिसिप्लिन और मेहनत के दम पर उन्होंने जल्द ही कैडेट सार्जेंट मेजर तक का पद हासिल कर लिया. सेना में जाने के लिए अक्षिता को NCC की ट्रेनिंग से बहुत मदद मिली.

2023 में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

अक्षिता ने AFCAT परीक्षा पास की और मैसूर के एयर फोर्स सेलेक्शन बोर्ड से एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच के लिए चयनित हुईं. 17 जून 2023 को उन्हें फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन मिला.

गणतंत्र दिवस पर सेलेक्शन बना चर्चा का विषय

फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ (Flight Lieutenant Akshita Dhankar) इस गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) समारोह में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ तिरंगा फहराने में सहयोग करेंगी. उनका सेलेक्शन अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है. सेना में महिलाओं का इस तरह का पार्टिसिपेशन देश की अन्य लड़कियों के लिए काफी इंस्पीरेशनल है.

परिवार के अन्य लोग भी सेना में हैं

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे लिए ये बहुत खुशी और गर्व की बात है. ये एक लेगेसी है जो मैं फॉलो कर रही हूं. मेरे पिता इंडियन एयर फोर्स में थे. उन्हीं से प्रेरणा लेकर मैंने सेना ज्वॉइन किया. अक्षिता के घर में और भी लोग जैसे कि उनके भाई और भाभी सेना में हैं.

यह भी पढ़ें- नेताजी की जयंती पर WhatsApp-Facebook के लिए 30 बेस्ट कोट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >