CS Professional AIR 6 Success Story: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 25 अगस्त 2026 को जून 2026 सेशन के CS एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी किया है. ICSI की ओर से टाॅपर्स की पूरी लिस्ट भी जारी की गई है. इस लिस्ट में महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली संध्या कैलाश सोनावाने ने CS प्रोफेशनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6 हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है. आइए उनकी इस सफलता के बारे में और डिटेल में जानते हैं.
CS Professional AIR 6 Marks Scored 2026: कितने मार्क्स के साथ पाई सफलता?
टाॅपर संध्या कैलाश सोनावाने ने अपने LinkedIn पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उन्होंने CS प्रोफेशनल के दोनों ग्रुप्स में कुल 405 मार्क्स स्कोर किया है. उन्होंने ग्रुप 1 में 232 मार्क्स स्कोर किया है. वहीं उन्होंने ग्रुप 2 में 173 मार्क्स स्कोर कर सफलता पाई है.
CS Professional AIR 6 LinkedIn Post: संध्या कैलाश सोनावाने ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
CS प्रोफेशलन की रिजल्ट में सफलता हासिल करने पर संध्या कैलाश सोनावाने ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैंने AIR 6 के साथ अपना कंपनी सेक्रेटरी (CS) प्रोफेशनल प्रोग्राम का एग्जाम पास कर लिया है. यह सफर लगन, अनुशासित तैयारी और लगातार सीखते रहने की परीक्षा जैसा रहा है और इस मुकाम तक पहुंचना बहुत ही संतोषजनक है.
CS Professional AIR 6 Post: संध्या ने अपने करीबियों का किया धन्यवाद
संध्या कैलाश सोनावाने ने अपने पोस्ट के माध्यम से अपने परिवार, मेंटर्स और दोस्तों का दिल से शुक्रिया किया है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने देर रात तक की पढ़ाई के दौरान मेरा साथ दिया और इस दौरान लगातार मेरा हौसला बनाए रखा, उन्हें मैं धन्यवाद देती हूं. यह कामयाबी जितनी मेरी है, उतनी ही उनकी भी है.
ये भी पढ़ें: CS Executive AIR 2 Success Story 2026: ईशानी प्रमोद अहिरे बनीं AIR 2, 432 मार्क्स किया स्कोर, CA फाइनलिस्ट भी हैं
CS Professional AIR 6 Education Qualification: क्या है उनकी क्वालिफिकेशन?
सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी, औरंगाबाद से BCom की पढ़ाई की है. वह यहां 2021-24 बैच की स्टूडेंट थीं. इसके बाद उन्होंने मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर से MBA की पढ़ाई शुरू की थी. इसी दौरान उन्होंने अपनी CS की पढ़ाई भी जारी रखी. उन्होंने Matter, जो एक इनोवेशन-केंद्रित स्टार्टअप है जो भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफॉर्म और एनर्जी स्टोरेज समाधान तैयार कर रहा है, कंपनी में CS-intern के तौर पर काम किया है.
ये भी पढ़ें: CS Professional AIR 3 Success Story 2026: 19 साल कि उम्र में हरकिरण कौर कोहली बनीं टाॅपर, 413 मार्क्स किया स्कोर
CS Professional AIR 6 Passion Dance: डांस में भी था खास इंटरेस्ट
टाॅपर संध्या कैलाश सोनावाने को पढ़ाई के साथ-साथ डांस में भी काफी इंटरेस्ट है. वह fire groovers academy के नाम से अपना एक डांस क्लास चलाती हैं. यहां वह कई बच्चों को डांस सिखाती हैं. यह उनका एक बहुत पसंदीदा पैशन है.
