407 मार्क्स के साथ गुजरात की वंशिका कमलेश लुल्ला बनीं AIR 5, एक्जीक्यूटिव में 3 विषयों में था एग्जेंप्शन, जानें उनकी सफलता की कहानी

CS Professional AIR 5 Success Story 2026: गुजरात के वडोदरा की वंशिका कमलेश लुल्ला ने जून 2026 CS प्रोफेशनल परीक्षा में 407 अंक हासिल कर AIR 5 रैंक प्राप्त की. उन्होंने पहले प्रयास में दोनों ग्रुप पास किए. जानें उनकी सफलता की पूरी कहानी, एजुकेशन और फैमिली बैकग्राउंड.

CS Professional AIR 5 Success Story 2026: हाल ही में कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) ने 25 अगस्त 2026 काे जून 2026 सेशन के एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी किया है. रिजल्ट के साथ ही ICSI की ओर से टाॅपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. इसमें CS प्रोफेशनल की टाॅपर लिस्ट में गुजरात के वडोदरा की रहने वाली वंशिका कमलेश लुल्ला ने AIR 5 पर अपना नाम दर्ज किया है. आइए उनकी इस सफलता के बारे में और डिटेल में जानते हैं.

CS Professional AIR 5 Marks Scored 2026: कितने मार्क्स के साथ पाई सफलता?

वंशिका कमलेश लुल्ला की ओर से अपने LinkedIn पर दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने CS प्रोफेशनल में कुल 407 मार्क्स स्कोर कर सफलता पाई है. साथ ही यह भी बता दें कि उन्होंने जून 2026 में अपने पहले अटेम्प्ट में दोनों ग्रुप्स एक साथ पास किया है. उन्होंने ग्रुप 1 में 236 मार्क्स स्कोर किया है. वहीं ग्रुप 2 में 171 मार्क्स हासिल किया है.

CS Professional AIR 5 Executive Performance: एग्जीक्यूटिव में क्या था वंशिका का परफॉर्मेंस?

टाॅपर वंशिका कमलेश लुल्ला की पोस्ट के अनुसार उन्हाेंने CS एग्जीक्यूटिव की परीक्षा में भी काफी अच्छा स्कोर किया था. उन्हाेंने एक्जीक्यूटिव में 3 विषयों में एग्जेंप्शन के साथ परीक्षा पास की थी. SUBILL, CMSL और JIGL विषय, जो CS एग्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम के लाॅ विषयों के नाम हैं, में एग्जेंप्शन प्राप्त किया था.

ये भी पढ़ें: दर्जी पिता की बेटी सानिया बनी CS प्रोफेशनल टाॅपर, 432 मार्क्स के साथ ICSI AIR 1 टॉपर

CS Professional Rank 1 in Vadodra 2026: वडोदरा में रैंक 1 किया हासिल

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार वंशिका कमलेश लुल्ला ने इतने अच्छे मार्क्स के साथ गुजरात के वडोदरा में सिटी रैंक 1 हासिल किया है. यह सिर्फ एक नंबर ही नहीं, बल्कि उनकी लगातर मेहनत, हौसला और लगन का बेहतरीन उदाहरण है.

ये भी पढ़ें: CS Executive AIR 2 Success Story 2026: ईशानी प्रमोद अहिरे बनीं AIR 2, 432 मार्क्स किया स्कोर, CA फाइनलिस्ट भी हैं

CS Professional AIR 5 Educational Qualification: जानिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में

वंशिका कमलेश लुल्ला की ओर से अपने LinkedIn पर दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने 2024 वर्ष में CS की पढ़ाई शुरू की थी. इसके साथ ही वह बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से बी कॉम कर रही हैं. वह अभी सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं.

CS Professional AIR 5 Family Background: क्या है वंशिका का फैमिली बैकग्राउंड?

TOI की रिपोर्ट के अनुसार वंशिका के पिता कमलेश वडोदरा में कपड़ों का रिटेल बिजनेस चलाते हैं. उनकी मां रिया लुल्ला एक होममेकर हैं. वंशिका का एक जुड़वां भाई भी है. वह CA की पढ़ाई कर रहे हैं और उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर ली है और आर्टिकलशिप कर रहे हैं. साथ ही वह अभी BCom के दूसरे साल में पढ़ाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: CS Professional AIR 5 Success Story 2026: जिया शशिकांत सागर ने 407 मार्क्स के साथ पाई सफलता, लाॅ की भी कर रहीं पढ़ाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >