NEET UG में बिहार का जलवा, टॉप 10 में आयुष और रिया, देखें टॉपर्स लिस्ट

RE-NEET UG 2026 Topper: NEET UG 2026 के फाइनल रिजल्ट में इस बार बिहार का जलवा देखने को मिला है. देशभर में 690 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 138 टॉपर्स की लिस्ट में बिहार के चार स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है. टॉप 10 में आयुष भालोटिया और रिया रंजन का नाम है.

RE-NEET UG 2026 Topper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी फाइनल रिजल्ट के अनुसार इस साल कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक हासिल कर AIR 1 हासिल किया है. नीट यूजी में इस बार बिहार के छात्रों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है. आयुष भलोटिया ने ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया. वहीं रिया रंजन ने AIR 6 के साथ टॉप 10 में जगह बनाई.

RE-NEET UG 2026 में बिहार के टॉपर्स

आयुष भलोटिया ने ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया. वहीं रिया रंजन ने AIR 6 के साथ टॉप 10 में जगह बनाई. इसके अलावा रवि कांत दिवाकर AIR 55 और आदित्य कुमार AIR 73 ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

छात्र का नामऑल इंडिया रैंक (AIR)श्रेणी
आयुष भलोटिया4General
रिया रंजन6OBC
रवि कांत दिवाकर55SC
आदित्य कुमार73General

NEET UG Toppers List 2026 Check Here


AIIMS Delhi में दाखिले की बढ़ी उम्मीद

मेडिकल शिक्षा के जानकारों का मानना है कि जिन छात्रों ने टॉप 100 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है, उनके लिए AIIMS Delhi में MBBS सीट मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है. ऐसे में आयुष भलोटिया, रिया रंजन, रवि कांत दिवाकर और आदित्य कुमार के AIIMS Delhi के 2026 बैच का हिस्सा बनने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि अंतिम फैसला मेडिकल काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट के बाद ही होगा.

NEET UG 2026 में 19 छात्रों ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए, जबकि 138 छात्रों ने 690 से ज्यादा अंक प्राप्त किए. वहीं 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें: NEET UG में नवादा के आयुष भलोटिया ने किया टॉप, AIR 4, देखें मार्कशीट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >