मुझको भी तो लिफ्ट करा दे…UPSC में टॉप किया तो गुनगुनाया गाना, राजस्थान के लाल का अलग अंदाज

Anuj Agnihotri IAS: राजस्थान का वो यूपीएससी टॉपर (UPSC Topper), जिसने जीत की खुशी में गाया अदनान सामी (Adnan Sami) का मशहूर गाना मुझको भी तो लिफ्ट करा दे. यूपीएससी में रैंक-1 हासिल करने वाले इस टॉपर ने अन्य अस्पिरेंट से कहा कि मेहनत करते रहें और खुद को मोटिवेट करते रहें. सफलता जरूर मिलेगी. अब टॉपर का ये अंदाज चर्चा में है.

Anuj Agnihotri IAS: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया (AIR) रैंक 1 हासिल करने के बाद से अनुज अग्निहोत्री सुर्खियों में हैं. वहीं अब उनका निराला अंदाज भी खबरों में हैं, जिसमें वे अदनान सामी (Adnan Sami) का एक गाना गुनगुनाते दिख रहे हैं. अनुज अग्निहोत्री 2023 से UPSC की तैयारी कर रहे थे और इस बार उन्होंने सफलता हासिल कर ली.

अन्य UPSC Aspirant को किया मोटिवेट

यूपीएससी सीएसई जैसी कठिन परीक्षा पास करने के बाद राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री काफी खुश हैं. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि रिजल्ट को प्रोसेस कर पाने में समय लग रहा है. वहीं उन्होंने अन्य अस्पिरेंट जो UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें संदेश दिया कि अपना मोटिवेशन बरकरार रखिए. मेहनत करते रहें, सफलता किसी-न-किसी फॉर्म में जरूर मिलेगी.

अदनान सामी का गाना गाकर छा गए UPSC Topper

अनुज अग्निहोत्री अक्सर अदनान सामी का एक गाना गुनगुनाते हैं, “मुझको भी तो लिफ्ट करा दे, थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे”. ऐसा कह सकते हैं कि इस गाने के जरिए वो खुद को मोटिवेट करते रहते हैं. प्रथम रैंक लाने वाले अनुज ने कहा कि अगर उनसे UPSC के इंटरव्यू में उनका पसंदीदा गाना पूछा जाता तो वे यही गाना सुनाते.

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री?

अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं. उनके पिता राजस्थान परमाणु बिजलीघर में काम करते हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई उनके गांव से हुई है. इसके बाद उन्होंने 2017-2022 के बैच में AIIMS Jodhpur से MBBS किया है. MBBS के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की.

बिना कोचिंग के पाई सफलता

अनुज अग्निहोत्री बचपन से ही पढ़ने में तेज थे. उन्होंने ये मुकाम अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर हासिल किया है. UPSC के लिए उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली. वे 13 घंटे पढ़ाई करते थे. हालांकि, वे टाइम फिक्स करके नहीं पढ़ते थे.

यह भी पढ़ें- UPSC इंटरव्यू में छा गईं सिमरनदीप कौर! जानिए कौन हैं ये पंजाब की शेरनी 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >