Success Story: 1 नंबर से फेल… फिर ऐसा कमबैक किया कि UPSC में हासिल कर ली 21वीं रैंक!

Success Story: सिर्फ 1 अंक से हारने के बाद भी मृदुपाणि नंबी रुकी नहीं. उन्होंने फोन छोड़कर खुद से वादा किया—अब सिर्फ जीत का रास्ता. दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर UPSC IES 2022 में 21वीं रैंक हासिल कर, उन्होंने लाखों युवाओं को नई उम्मीद दी.

Success Story: एक नंबर से मिली असफलता किसी के लिए अंत हो सकती है, लेकिन मृदुपाणि नंबी के लिए ये एक नई शुरुआत थी. पहले प्रयास में केवल एक अंक से UPSC प्रीलिम्स में फेल होने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि खुद से एक वादा किया—अब ध्यान सिर्फ लक्ष्य पर होगा. फोन से दूरी बना ली, डिस्ट्रैक्शन को दूर किया और फिर वही मृदुपाणि ने दूसरे ही प्रयास में UPSC IES में ऑल इंडिया रैंक 21 हासिल कर इतिहास रच दिया.

पहली कोशिश में मिली थी हार

साल 2020 में मृदुपाणि ने पहली बार IES परीक्षा दी, लेकिन वह महज 1 अंक से प्रीलिम्स पास नहीं कर पाईं. यह उनके लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उन्होंने फोन का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया और खुद से एक कसम खाई — अब सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना है.

दूसरी कोशिश में शानदार वापसी

मृदुपाणि ने पूरी मेहनत और लगन के साथ दोबारा तैयारी शुरू की. उन्होंने 2022 में एक बार फिर परीक्षा दी और इस बार ऑल इंडिया रैंक 21 हासिल की. उनकी नियुक्ति Ministry of Communications में IES अधिकारी के रूप में हुई.

इंजीनियरिंग से UPSC तक का सफर

मृदुपाणि ने अपनी बीटेक की पढ़ाई G. Narayanamma Institute of Technology and Science, हैदराबाद से की थी. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच से ग्रेजुएशन किया. कॉलेज के दौरान ही उनका रुझान UPSC की ओर हुआ और उन्होंने IES को अपना लक्ष्य बना लिया.

Also Read: Success Story: IIM Ahmedabad से किया MBA, आज हैं 21,600 करोड़ की मालकिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >