SSC GD Bharti 2026: 10वीं पास करके सरकारी नौकरी और देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका आने वाला है. कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC (Staff Selection Commission) जल्द ही GD Constable भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है.
एसएससी के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक सितंबर के महीने में भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. इस भर्ती के जरिए BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, असम राइफल्स और एसएसएफ (SSF - सचिवालय सुरक्षा बल) में हजारों पदों पर युवाओं की बहाली होगी.
SSC GD Bharti 2026: कौन कर सकता है अप्लाई?
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है.
- आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की आयु 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए.
- अधिकतम आयु में छूट: ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी-एसटी वर्ग को 5 साल की सरकारी छूट अधिकतम आयु में मिलेगी.
SSC Examination Calendar Official Website
फिजिकल टेस्ट में क्या होगी दौड़ और हाइट?
- पुरुष कैंडिडेट्स के लिए: 24 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी.
- महिला कैंडिडेट्स के लिए: 8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी.
- हाइट के मानक: सामान्य पुरुष वर्ग के लिए न्यूनतम हाइट 170 सेमी और महिलाओं के लिए 157 सेमी तय है.
- आरक्षित और पहाड़ी क्षेत्रों के कैंडिडेट्स को हाइट और चेस्ट में विशेष छूट दी जाती है.
ये भी पढ़ें: 6 सितंबर को होने वाली CTET परीक्षा पोस्टपोन, एक बार फिर से कर सकते हैं आवेदन
SSC GD Notification 2026: कैसे होगा फाइनल सिलेक्शन?
- स्टेज 1 (ऑनलाइन CBT परीक्षा): सबसे पहले 80 सवालों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा.
- स्टेज 2 (PET और PST): लिखित परीक्षा पास करने वालों का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और नाप-जोख होगी.
- स्टेज 3 (डॉक्यूमेंट्स व मेडिकल): आखिरी चरण में मेडिकल जांच और ओरिजिनल पेपर्स का वेरिफिकेशन होगा.
कैंडिडेट अभी से तैयार रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- 10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट.
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) और निवास प्रमाण पत्र (Domicile).
- मोबाइल नंबर और एक्टिव ईमेल आईडी.
- पहचान के लिए आधार कार्ड या वोटर कार्ड.
ये भी पढ़ें: SBI Apprentice के 7150 पदों का Result जारी, ऐसे करें चेक
