SSC CGL का फाइनल रिजल्ट जारी, 15219 कैंडिडेट्स पास

SSC CGL Final Result 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीजीएल एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें कुल 15219 कैंडिडेट्स पास हुए हैं. फाइनल रिजल्ट की 3 लिस्ट जारी हुई है.

SSC CGL Final Result 2025: एसएससी की तरफ से सीजीएल फाइनल रिजल्ट के साथ अलग-अलग लिस्ट जारी की गई है. इसमें अलग-अलग पोस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. जिन उम्मीदवारों ने टियर-1 और टियर-2 परीक्षा पास की थी और ऑप्शन फॉर्म भरा था, उन्हीं के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की गई है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा.

ऐसे चेक करें SSC CGL Final Result

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब CGL रिजल्ट से जुड़ा लिंक खोजें.
  • उस लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF खुल जाएगी.
  • PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आप इस परीक्षा में सफल हो चुके हैं.

SSC CGL Final Result 2025 Check List

SSC CGL के लिए टियर-1 परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई थी. इसके बाद टियर-2 परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2026 को हुई. टियर-2 की आंसर-की 30 जनवरी 2026 को जारी की गई. उम्मीदवारों को पोस्ट प्रेफरेंस के लिए ऑप्शन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 12 मार्च 2026 थी. इसके बाद आयोग ने 8 अप्रैल 2026 को SSC CGL का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया.

कट ऑफ मार्क्स

इस बार SSC ने कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं. सेक्शन-1 और सेक्शन-2 के लिए अलग-अलग कट ऑफ तय की गई है. UR कैटेगरी के लिए सेक्शन-1 की कट ऑफ 54 मार्क्स और सेक्शन-2 की 63 मार्क्स रखी गई है.

OBC और EWS कैटेगरी के लिए सेक्शन-1 की कट ऑफ 45 मार्क्स और सेक्शन-2 की 52.5 मार्क्स है. SC, ST, ESM, OH, HH, VH और PwD कैटेगरी के लिए सेक्शन-1 की कट ऑफ 36 मार्क्स और सेक्शन-2 की 42 मार्क्स रखी गई है. इन कट ऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट में जगह दी गई है.

यह भी पढ़ें: यूपी RO/ARO भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 419 कैंडिडेट्स हुए सेलेक्ट 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >