SSB recruitment 2026 : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने ग्रुप-सी, नॉन-गजेटेड श्रेणी में कास्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. गृह मंत्रालय के अधीन आनेवाले इस बल ने कांस्टेबल ड्राइवर, वेटरनरी समेत विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे है.
कुल पद 827
कांस्टेबल
ड्राइवर (केवल पुरुष) 553
वेटरनरी 34
गार्डनर 41
वाटर कैरियर 5
कॉबलर 25
टेलर 41
वॉशरमैन 74
बारबर 43
वेटर 3
कारपेंटर 7
नर्सिंग अर्दली 1
आप कर सकते हैं आवेदन
मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं (मैट्रिक) पास होने के साथ संबंधित ट्रेड मे आईटीआई सर्टिफिकेट, डिप्लोमा प्राप्त करनेवाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. ड्राइवर पद के लिए दसवीं पास होने के साथ भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेस होना अनिवार्य है. वहीं, वेटरनरी के लिए 10वीं में मुख्य विषय के रूप में विज्ञान और एक वर्ष का पशु चिकित्सा अनुभव (वांछनीय) है. पद के अनुसार तय योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.
आयु सीमा : न्यूनतम आयु 18 वर्ष है. अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 23 से 27 वर्ष के बीच रखी गयी है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार के अनुसार छूट दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें : Education Loan Schemes : एजुकेशन लोन से मिलेगी सपनों को उड़ान
मिलेगा अच्छा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह मूल वेतन मिलेगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता, राशन मनी, हाउस रेंट अलाउंस व अन्य सुविधाएं भी देय होंगी.
जानें चयन प्रक्रिया के बारे में
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और ट्रेड टेस्ट एवं विस्तृत चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार www.ssbrectt.gov.in या applyssb.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सामान्य, इडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी / एसटी, भूतपूर्व सैनिकों और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है.
अंतिम तिथि : 20 अप्रैल, 2026
विवरण देखें : https://applyssb.com/SSB_CT_25/applicationAfterIndex
