प्रेग्नेंसी में की UPSC की तैयारी, मां बनने के बाद शहनाज बनीं IPS

1 / 6
प्रेग्नेंसी में की UPSC की तैयारी, मां बनने के बाद शहनाज बनीं IPS
फुल स्क्रीन में देखें

IPS शहनाज इलियास

शहनाज इलियास ने प्रेग्नेंसी के दौरान UPSC की तैयारी की और पहले ही प्रयास में IPS बन गईं. जब रिजल्ट आया तो शहनाज एक बच्ची की मां बन चुकी थीं. IPS शहनाज की सफलता की कहानी साधारण नहीं हैं. जानें उनकी प्रेरणादायक कहानी.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

कौन हैं शहनाज इलियास?

शहनाज इलियास मूलरूप से तमिलनाडु की रहने वाली हैं. उनकी स्कूलिंग होम टाउन से ही हुई है. शुरू से पढ़ाई में अव्वल शहनाज पढ़ाई खत्म करने के बाद एक आईटी कंपनी में जॉब करने लगीं.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

नौकरी छोड़कर लिया बड़ा रिस्क

5 साल तक एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी करने के बाद शहनाज ने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया नौकरी छोड़ी और पूरी तरह UPSC की तैयारी में जुट गईं. आसान फैसला नहीं था, पर उन्हें खुद पर यकीन था.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

सिर्फ दो महीने में TNPSC पास

UPSC से पहले शहनाज ने TNPSC यानी तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी. यहां भी कमाल हो गया, सिर्फ दो महीने की मेहनत में ही उन्होंने यह परीक्षा क्लियर कर ली.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

जब प्रेग्नेंसी बन गई सबसे बड़ी चुनौती

असली टेस्ट तब शुरू हुआ जब UPSC की तैयारी के दौरान ही शहनाज प्रेग्नेंट हो गईं. एक तरफ आने वाले बच्चे की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ किताबों का ढेर और घंटों की पढ़ाई. उन्होंने खुद पर भरोसा बनाए रखा और लक्ष्य से नजर नहीं हटाई.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

पहले ही अटेम्प्ट में बाजी मार ली

साल 2020 में शहनाज इलियास ने पहली ही कोशिश में UPSC परीक्षा पास कर ली. ऑल इंडिया रैंक मिली 2017, और उनका सिलेक्शन हुआ भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS के लिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >