Scholarship : डेंटल स्टूडेंट्स के लिए है सेंसोडाइन आईडीए शाइनिंग स्टार स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024-25

सेंसोडाइन के निर्माता हेलोन इंडिया की ओर से बीडीएस की पढ़ाई कर रहे सभी भारतीय मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों से 'सेंसोडाइन आईडीए शाइनिंग स्टार स्कॉलरशिप प्रोग्राम' के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं. जानें विस्तार से...

Scholarship : यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम सेंसोडाइन के निर्माता हेलोन इंडिया की एक सीएसआर पहल है. यह स्कॉलरशिप देश में सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में 4 वर्षीय बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) पाठ्यक्रम का अध्ययन कर रहे मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है. इस स्कॉलरशिप के तहत 50 योग्य प्रथम वर्ष के बीडीएस छात्रों का चयन कर उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी.  

आप कर सकते हैं आवेदन

  • केवल सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) प्रोग्राम में पहले वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन के पात्र हैं.
  • आवेदकों को उच्च माध्यमिक शिक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए.
  • आवेदकों की वार्षिक पारिवारिक आय सभी स्रोतों से 8,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. 
  • हेलोन, आईडीए, गिव इंडिया और बडी4स्टडी के कर्मचारियों के बच्चे या परिवार के सदस्य इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं.  

स्कॉलरशिप

चयनित छात्रों को चार वर्षों के लिए 4,20,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि (1,05,000 रुपये प्रति वर्ष) प्रदान की जायेगी.
नोट : छात्रवृत्ति का उपयोग केवल शैक्षणिक खर्चों जैसे ट्यूशन फीस, छात्रावास शुल्क, भोजन, इंटरनेट, मोबाइल, लैपटॉप, किताबें, स्टेशनरी, ऑनलाइन शिक्षण आदि के लिए किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : MAZAGON Recruitment 2024 : नॉन-एग्जीक्यूटिव 202 पदों पर आवेदन का मौका

आवश्यक दस्तावेज

  • पिछली कक्षा/सेमेस्टर की मार्कशीट
  • सरकारी जारी पहचान प्रमाण (आधार/ मतदाता पहचान पत्र/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पैन कार्ड)
  • चालू वर्ष प्रवेश प्रमाण (फी रसीद/ प्रवेश पत्र/ संस्थान आईडी कार्ड/ बोनाफाइड प्रमाण पत्र)
  • परिवार आय प्रमाण (सरकारी जारी दस्तावेज जैसे आयकर रिटर्न, स्थानीय प्रशासन से आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र)
  • आवेदक या अभिभावक का बैंक खाता विवरण
  • आवेदक का फोटो

ऐसे करें आवेदन

इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे.
अंतिम तिथि : 31 अक्तूबर, 2024
विवरण देखें : www.b4s.in/awsar/SSPPS4

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >