RRB JE 2024 का एप्लीकेशन स्टेटस जारी, ऐसे करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए जारी किया एप्लीकेशन स्टेटस, ऐसे करें चेक.

RRB JE Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आज जूनियर इंजीनियर के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दी है. बता दें, कि एप्लीकेशन स्टेटस का मतलब होता है कि किंकी एप्लीकेशन स्वीकृत हो गई है और किसकी रिजेक्ट कर दी गई है. आज यानि 23 अक्टूबर को एप्लीकेशन स्टेटस जारी किया है, ऐसे में जानें कैसे आप कर सकते हैं इसे चेक.

क्यों रिजेक्ट होता है एप्लीकेशन?

बता दें, कि ऐसे उम्मीदवार जिनके एप्लीकेशन में किसी भी प्रकार की गलतियां या कोई गलत जानकारी हो या वह एग्जाम के लिए योग्य न हो उनका एप्लीकेशन रद्द कर दिया जाता है. चाहे प्रोविजनल एप्लीकेशन हो या कैंडिशनली एक्सेप्टेड एप्लीकेशन हो, किसी को भी रद्द किया जा सकता है. बता दें, कि उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन स्टेटस rrbapply.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

Also Read: Allahabad High Court Vacancy: इलाहाबाद हाई कोर्ट में 3306 पदों पर वैकेंसी, जल्द कर लें आवेदन

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको एप्लीकेशन स्टेटस से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो रेलवे बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, आप 9592001188 या 01725653333 पर सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं.

Also Read: Bihar Sarkari Naukri: बिहार के इस विभाग में 795 पदों पर भर्तियां, यहां देखें डिटेल्स

Also Read: Google Jobs: गूगल में काम करने का शानदार मौका, जल्द कर लें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >