WBJEE Result 2024 आज होगा जारी, यहां से देख पाएंगे परिणाम

WBJEE Result 2024 to be out today: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) आज दोपहर 2:30 बजे डब्लूबीजेईईबी (WBJEEB) 2024 के परिणाम जारी करेगा

WBJEE Result 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड 6 जून 2024 को डब्लूबीजेईईबी (WBJEEB) परिणाम 2024 जारी करेगा. जो उम्मीदवार पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे डब्लूबीजेईईबी (WBJEEB) की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.

WBJEE Result 2024: कितने बजे जारी होगी परिणाम

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, डब्लूबीजेईईबी (WBJEEB) परिणाम बोर्ड कार्यालय में दोपहर 2:30 बजे निर्धारित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस 2.30 बजे शुरू होगी और रैंक कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 4 बजे उपलब्ध होगा. रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा.

QS World University Ranking 2025 जारी, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल कि टॉप पोजिशन

ICSE ISC Rechecking Result 2024 जारी, cisce.org पर देखें परिणाम

UG NEET 2024: रांची के मानव प्रियदर्शी ने किया कमाल, पूरे देश में आए अव्वल

WBJEE Result 2024: ऐसे देखें परिणाम

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट – wbjeeb.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर ‘WBJEE परिणाम 2023’ लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: आवश्यक विवरण भरें.

स्टेप 4: सबमिट पर क्लिक करें.

स्टेप 5: डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.

प्रोविजनल डब्लूबीजेईईबी (WBJEEB) 2024 आंसर की 7 मई को जारी की गई थी. आंसर की चैलेंज विंडो 9 मई तक खुली थी. बोर्ड रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी करेगा. डब्लूबीजेईईबी (WBJEEB) राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा है.

रिजल्ट आउट होने के बाद कि प्रक्रिया

रिजल्ट आउट होने के बाद डब्लूबीजेईईबी (WBJEEB) 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें ऑनलाइन , रजिस्ट्रेशन शुल्क भुगतान, विकल्प भरना और फिर सीट आवंटन शामिल होगा. तिथियां और निर्देश जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अलग से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा. सीट आवंटन प्रक्रिया उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त रैंक और अंकों के आधार पर की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >