उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, ubse.uk.gov.in पर कर सकेंगे चेक

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) की तरफ से कल यानी 25 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी हो जाएगा. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कल यानी 25 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. बोर्ड की तरफ से सुबह 10 बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे. पिछले दो सालों की तरह इस बार भी अप्रैल महीने में ही बोर्ड रिजल्ट जारी किया जा रहा है.

सुबह 10 बजे आएगा Uttarakhand Board का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड हर साल लाखों छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करता है. इस बार भी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

ऐसे चेक करें Uttarakhand Board Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

DigiLocker से भी डाउनलोड करें मार्कशीट

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें. फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार डिटेल्स से लॉगिन करें. अगर नया अकाउंट है तो पहले साइन अप करना होगा.

लॉगिन के बाद “Education” या “Issued Documents” सेक्शन में जाएं. वहां “Uttarakhand Board of School Education” को चुनें और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर लें. इस तरह छात्र घर बैठे ही अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UP Board की टॉपर्स फैक्ट्री, एक ही स्कूल से निकले 10वीं और 12वीं के Rank 1 टॉपर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >