UPSC Final Result 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जल्द, जानें देश को मिलेंगे कितने IAS-IPS

UPSC Final Result 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. यूपीएससी के लिए इंटरव्यू खत्म हो चुका है. ऐसे में यूनियन पब्लिस सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से फाइनल रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है.

UPSC Final Result 2025: यूनियन पब्लिस सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. बता दें कि यूपीएससी के लिए इंटरव्यू खत्म हो चुका है. ऐसे में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे.

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी. इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 जून 2024 को हुआ था. प्रीलिम्स का रिजल्ट 1 जुलाई 2024 को जारी हुआ. इसके बाद मेन्स परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 9 दिसंबर 2024 को जारी हुआ. मेन्स रिजल्ट के बाद इंटरव्यू का शेड्यूल जारी हुआ. अब फाइनल रिजल्ट जारी होने वाला है.

UPSC Final Result 2025: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Results के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर UPSC CSE Final Result 2024 Batch के लिंक पर जाना होगा.
  • इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.
  • कैंडिडेट्स अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं.

UPSC CSE Interview Schedule: कब हुआ था इंटरव्यू?

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए मेन्स रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू का आयोजन किया गया. इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई. रिजल्ट इंटरव्यू में प्राप्त नंबर के आधार पर ही जारी होगा.

देश को मिलेंगे कितने IAS-IPS?

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 1206 खाली पदों पर भर्तियां होनी है. ऐसे में फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ पद रिजर्व लिस्ट में चले जाते हैं, जिसका रिजल्ट बाद में जारी होता है. बता दें कि फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद देश को कुल 1100 से ज्यादा आईएएस, आईपीएस और IRS ऑफिसर मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Success Story: झारखंड की दमदार लेडी IPS, श्रुति पढ़ाई के साथ डांस एक्टिंग में भी हिट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >