UPSC CSE का प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द होगा जारी, upsc.gov.in पर ऐसे करें चेक

UPSC CSE Prelims Result 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है. आयोग ने UPSC CSE Prelims Result 2026 जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने 24 मई 2026 को आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे.

UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका 27 फरवरी 2026 तक दिया गया था. इसके बाद 28 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो खोली गई थी.

UPSC CSE Prelims Result 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UPSC CSE Prelims Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • यदि आपका रोल नंबर सूची में है तो आप मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

UPSC CSE Prelims Result 2026

इन सेवाओं के लिए होता है चयन

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय डाक सेवा, भारतीय रेलवे सेवाएं, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, भारतीय सूचना सेवा और कई अन्य ग्रुप A एवं ग्रुप B सेवाओं में भर्ती की जाती है.

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब UPSC CSE Mains Exam 2026 की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. मेन्स परीक्षा सिविल सेवा चयन प्रक्रिया का दूसरा और बेहद महत्वपूर्ण चरण होता है.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि मेन्स परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारियां जल्द जारी की जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: IIT कानपुर ने शुरू किया JoSAA काउंसलिंग हेल्पडेस्क, छात्रों को कॉलेज और ब्रांच सेलेक्ट करने के लिए करेगा गाइड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >