UPSC की कटऑफ लिस्ट जारी, जनरल का फाइनल मार्क्स 963

UPSC CSE 2025 Cut Off: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद नया अपडेट आया है. UPSC की तरफ से सभी कैटेगरी के लिए कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है. फाइनल स्कोर में जनरल कैटेगरी का कटऑफ 963 मार्क्स रहा है. यहां कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं.

UPSC CSE 2025 Cut Off: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी करने के बाद अब कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं. इस बार जनरल कैटेगरी के लिए फाइनल कटऑफ (UPSC CSE 2025 Final Cut Off) 963 मार्क्स रहा है. इसका मतलब यह है कि जिन उम्मीदवारों के कुल अंक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू मिलाकर 963 या उससे ज्यादा रहे, वे फाइनल लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे.

कटऑफ जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को यह साफ पता चल गया है कि अलग-अलग कैटेगरी में चयन के लिए कितने अंक जरूरी थे. हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा तीन चरणों में हुई थी. इसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू शामिल हैं. तीनों चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है.

UPSC CSE 2025 Cut Off: देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ

यूपीएससी सिविल सर्विस का पहला चरण प्रीलिम्स होता है. इसमें जनरल स्टडीज पेपर-1 के आधार पर कटऑफ तय किया जाता है. इस साल जनरल कैटेगरी का कटऑफ 92.66 रहा. वहीं EWS के लिए 89.34 और OBC के लिए 92.00 अंक तय किए गए.

एससी कैटेगरी के लिए कटऑफ 84.00 और एसटी के लिए 82.66 रहा. इसके अलावा PwBD कैटेगरी में अलग-अलग स्तर पर कटऑफ 76.66 से लेकर 40.66 तक गया. इस चरण को पास करने के बाद ही उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होते हैं.

UPSC CSE 2025 Cut Off List Check Here

UPSC मेन्स का कटऑफ

दूसरे चरण यानी मेन्स परीक्षा में लिखित उत्तर लिखने होते हैं. इस चरण की कटऑफ प्रीलिम्स से काफी ज्यादा होती है क्योंकि इसमें कई पेपर शामिल होते हैं. जनरल कैटेगरी के लिए मेन्स कटऑफ 739 मार्क्स रहा. EWS के लिए 706 और OBC के लिए 717 अंक तय हुए. वहीं SC के लिए 700 और ST के लिए 694 अंक पर उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने गए. PwBD कैटेगरी में कटऑफ 703 से लेकर 451 तक रहा.

कैटेगरी वाइज फाइनल कटऑफ लिस्ट

कैटेगरीफाइनल कटऑफ (2025)
जनरल963
EWS926
OBC931
SC905
ST902
PwBD-1917
PwBD-2944
PwBD-3804
PwBD-5631

अगर पिछले साल यानी 2024 से तुलना करें तो इस बार कटऑफ कुछ कैटेगरी में बढ़ा हुआ नजर आया. पिछले साल जनरल कैटेगरी की फाइनल कटऑफ 947 थी, जबकि इस बार यह 963 तक पहुंच गई.

कैसा रहा UPSC का रिजल्ट?

सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 6 मार्च 2026 को घोषित किया गया था. इस परीक्षा के लिए कुल 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इनमें से 5,76,793 उम्मीदवार प्रीलिम्स में शामिल हुए.

प्रीलिम्स के बाद 14,161 उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में पहुंचे. इसके बाद 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. फाइनल कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए सिफारिश की है. इन चयनित उम्मीदवारों में 659 पुरुष और 299 महिलाएं शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार नहीं, यूपी वाली आकांक्षा सिंह असली, UPSC ने किया क्लियर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >