UPSC Civil Service Final Result 2025 LIVE Updates OUT: सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे को Rank 1

UPSC Civil Service Final Result 2025 LIVE Updates: देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. यूपीएससी मेन्स परीक्षा (UPSC Main) में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू राउंड खत्म हो चुका है. ऐसे में रिजल्ट का सबसे तेज अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
9:04 PM. 22 Apr 25 3:34 PM. 22 Apr

UPSC Civil Service Final Result 2025 LIVE Updates OUT: यूपीएससी सीएसई 2024 का रिजल्ट ऐसे करें चेक

UPSC CSE Final Result 2025 अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है. उम्मीदवार सीधे वेबसाइट पर जाकर अपना UPSC Final Result 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए किसी लॉगिन की जरूरत नहीं है, बस लिंक पर क्लिक करें और मेरिट लिस्ट देखें.

8:58 PM. 22 Apr 25 3:28 PM. 22 Apr

UPSC Civil Service Final Result 2025 LIVE Updates OUT: किन डिपाॅर्टमेंट्स में होगा कैंडिडेट्स का सिलेक्शन

UPSC Civil Service Final Result 2025 LIVE Updates OUT हो गया है. इस एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए किया जाएगा.

8:48 PM. 22 Apr 25 3:18 PM. 22 Apr

UPSC CSE Topper List 2025 LIVE: कौन हैं शक्ति दुबे? (Who is Shakti Dubey)

UPSC Topper 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे को रैंक वन प्राप्त हुआ है. शक्ति दुबे मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. उनकी पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हुई है. शक्ति बताती है कि उनका ग्रेजुएशन BHU से और मास्टर्स इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हुआ है.

8:32 PM. 22 Apr 25 3:02 PM. 22 Apr

UPSC CSE Topper List 2025 LIVE: UPSC CSE 2024 में इतने कैंडिडेट्स सफल

यूपीएससी सिविल सेवा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. टोटल 1,009 उम्मीदवार सफल हुए हैं और ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे हैं.

8:24 PM. 22 Apr 25 2:54 PM. 22 Apr

UPSC CSE Topper List 2025 LIVE: UPSC CSE 2024 रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से चेक करें

UPSC CSE 2024 Final Result Download Link- कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक कर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

8:23 PM. 22 Apr 25 2:53 PM. 22 Apr

UPSC CSE Topper List 2025 LIVE: UPSC CSE 2024 में टाॅपर

UPSC Topper 2025: यूपीएससी में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने Rank 1 हासिल की है. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से पढ़ाई की है.

UPSC Topper 2025: यूपीएससी में प्रयागराज की शक्ति दुबे को Rank 1, BHU से की पढ़ाई

UPSC Civil Service Final Result 2025 LIVE Updates: यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. यूनियन पब्लिस सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे. बता दें कि यूपीएससी के लिए इंटरव्यू खत्म हो चुका है. इस साल कुल 2845 कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू राउंड के लिए हुआ था. यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट (UPSC CSE Final Result in Hindi) से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >