UP Police Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होम गार्ड (पुरुष एवं महिला) के 41,424 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है. इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 से 27 अप्रैल 2026 के बीच किया गया था. वहीं, परीक्षा की आंसर-की 7 मई 2026 को जारी की गई थी. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
कैसे चेक करें UP Home Guard Result?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- यहां होम पेज पर UP Police Home Guard 2025 Result की लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें और पासवर्ड डालें.
- सबमिट बटन दबाएं और लॉगिन करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
18 नवंबर से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
यूपी होमगार्ड की वैकेंसी के लिए 18 नवंबर 2025 से आवेदन किए जा रहे थे. लास्ट डेट 17 दिसंबर 2025 थी. वहीं 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को परीक्षा आयोजित की गई थी. इस भर्ती के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स एलिजिबल हैं.
देखें कैटेगरी वाइज कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश होम गार्ड के कुल 41,424 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सामान्य (General) वर्ग के लिए 16,650 पद, EWS के लिए 4,331 पद, OBC के लिए 11,090 पद, SC के लिए 8,645 पद और ST वर्ग के लिए 808 पद रिजर्व हैं.
कितनी होगी सैलरी?
इस भर्ती के तहत प्रारंभिक बेसिक सैलरी 21,700 प्रति महीने होगी. वहीं अनुभव के साथ सैलरी बढ़ सकती है. पे लेवल 3 के तहत सैलरी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- Internship programs : इंटर्नशिप के लिए करें आवेदन, वर्क फ्रॉम होम, पटना और कोलकाता में हैं मौके
