UP Board Marksheet 2026: यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस बार छात्रों को मिलने वाली मार्कशीट में बड़ा बदलाव किया है. UP Board रिजल्ट जारी होने के साथ ही नए तरह की मार्कशीट जारी की जाएगी. यह हाई-टेक मार्कशीट नॉन-टीयर एबल होगा. साथ ही यह वॉटरप्रूफ भी होगा. ऐसे में यह मार्कशीट कई तरह से खास होने वाला है. आइए, जानते हैं इसकी 5 खूबी.
न फटेगी, सालों तक रहेगी सुरक्षित
इस बार यूपी बोर्ड ने मार्कशीट को नॉर्मल कागज से हटाकर नॉन-टीयर एबल (Non-tearable) मटेरियल पर तैयार किया है. इसका मतलब है कि अब यह आसानी से फटेगी नहीं, चाहे बार-बार इस्तेमाल हो या लंबे समय तक रखी जाए. पहले जहां मार्कशीट समय के साथ खराब हो जाती थी या किनारे से फटने लगती थी, अब यह समस्या खत्म हो जाएगी. यह बदलाव खासतौर पर उन छात्रों के लिए राहत है जिन्हें नौकरी, एडमिशन या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में बार-बार मार्कशीट दिखानी पड़ती है.
पानी से भी नहीं होगा नुकसान (वॉटरप्रूफ टेक्नोलॉजी)
नई मार्कशीट को पूरी तरह वॉटरप्रूफ बनाया गया है. यानी अगर गलती से पानी गिर जाए, बारिश में भीग जाए या नमी में रहे, तब भी इसकी प्रिंटिंग और कागज पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पहले कई स्टूडेंट्स की मार्कशीट पानी लगने से खराब हो जाती थी, जिससे डुप्लीकेट बनवाने की परेशानी होती थी. अब यह जोखिम लगभग खत्म हो गया है.
16 हाई-टेक सिक्योरिटी फीचर्स, फर्जीवाड़ा लगभग नामुमकिन
इस बार मार्कशीट में करीब 16 सुरक्षा फीचर जोड़े गए हैं, जो इसे एक हाई-टेक डॉक्यूमेंट बनाते हैं.
- कुछ फीचर नंगी आंखों से दिखेंगे
- कुछ केवल UV लाइट में
- और कुछ खास लेंस से ही पहचाने जा सकेंगे
इस मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम की वजह से नकली मार्कशीट बनाना या असली में छेड़छाड़ करना लगभग असंभव हो जाएगा.
ओवरराइटिंग प्रूफ और टैम्पर-प्रूफ सिस्टम
नई मार्कशीट में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसमें लिखे गए नंबर, नाम या डिटेल्स को बदला नहीं जा सकता. यानी कोई भी व्यक्ति मार्कशीट पर ओवरराइटिंग या एडिटिंग नहीं कर पाएगा. यह फीचर खासतौर पर नौकरी और एडमिशन में होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए बेहद अहम है, क्योंकि अब किसी भी तरह की छेड़छाड़ तुरंत पकड़ में आ जाएगी.
होलोग्राम, वॉटरमार्क और यूनिक पहचान सिस्टम
मार्कशीट पर अब होलोग्राम, वॉटरमार्क और रेनबो प्रिंटिंग जैसे एडवांस फीचर दिए जाएंगे.
होलोग्राम से असली-नकली की पहचान आसान होगी
वॉटरमार्क इसे यूनिक बनाता है
रेनबो पैटर्न कॉपी करना मुश्किल बनाता है
यह भी पढ़ें- अब नहीं फटेगी मार्कशीट, UPMSP ने जोड़े नए सिक्योरिटी फीचर्स
