LIC AAO AE Final Result 2026: भारतीय जीवन बीमा निगम ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 841 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
LIC AAO AE Final Result 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले LIC की ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Careers” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब “LIC AAO AE Final Result 2026” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें.
- रिजल्ट PDF फाइल के रूप में स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- इसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें.
इस भर्ती से जुड़ी अहम तारीखों की बात करें तो आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी और 8 सितंबर 2025 तक चली. इसके बाद परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई. प्रीलिम्स का रिजल्ट 29 अक्टूबर 2025 को आया, जबकि मेन्स परीक्षा 8 नवंबर 2025 को हुई. मेन्स का रिजल्ट 4 फरवरी 2026 को घोषित किया गया. इसके बाद AAO/AE मेन्स रिजल्ट 25 फरवरी 2026 को जारी हुआ और अब 10 अप्रैल 2026 को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.
आगे क्या होगा
फाइनल रिजल्ट में जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें अब अगले चरण यानी मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. मेडिकल टेस्ट में फिट पाए जाने के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आगे की प्रक्रिया से जुड़ी अपडेट्स के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें: अब नहीं फटेगी मार्कशीट, UPMSP ने जोड़े नए सिक्योरिटी फीचर्स
