MP Police Constable Result 2026: रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक और जानें आगे की प्रक्रिया

MP Police Constable Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. MPESB ने कुल 7500 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई थी.

MP Police Constable Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती में कुल 6525 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं. इसी के साथ आइए जानते हैं कि आगे की प्रक्रिया क्या है.

कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Final Result – Police Constable Recruitment Test लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर/एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें
  • डेट ऑफ बर्थ और कोड भरें
  • Search पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा

कितने पोस्ट पर निकली है वैकेंसी?

MPESB ने कुल 7500 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई थी. वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन 13 सितंबर 2025 को जारी हुआ था और आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी. वहीं अब 6525 कैंडिडेट्स का फाइनल रूप से सेलेक्शन हुआ है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स esb.mp.gov.in पर जा सकते हैं.

जानें आगे की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) बोर्ड की ओर से एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी किया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए अगली प्रक्रिया इस तरह होगी-

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
  • मेडिकल जांच
  • संबंधित यूनिट/जिले में पोस्टिंग
  • पुलिस ट्रेनिंग के बाद फाइनल नियुक्ति
  • टॉपर्स की जानकारी

देखें टॉपर्स के नाम

इस बार सुनील मीना ने टॉप किया है. उन्होंने करीब 169 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर अंकित रघुवंशी और तीसरे स्थान पर दीपक जाट रहे. रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- NIC में साइंटिस्ट बनने का मौका, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >