UP Board 2026 Result: क्या रिजल्ट जारी होने के बाद एक हफ्ते तक करना पड़ेगा मार्कशीट का वेट? जानिए

UP Board 2026 Result: ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के बाद अस्थायी (प्रोविजनल) मार्कशीट तुरंत डाउनलोड की जा सकती है. लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट देर से जारी किए जाएंगे.

UP Board 2026 Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया लास्ट स्टेज पर है. ऐसे में जल्द ही छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है.

मार्कशीट कब मिलेगी?

ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के बाद अस्थायी (प्रोविजनल) मार्कशीट तुरंत डाउनलोड की जा सकती है. इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को रिजल्ट जारी होने के 1-2 हफ्ते बाद अपने स्कूल से मिलेगी. स्कूलों के जरिए ही हार्ड कॉपी दी जाएगी.

कब आएगा UP Board Result 2026?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल 2026 के बीच जारी होने की संभावना. कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद रिजल्ट तैयार किया जा रहा है.

कहां जारी होगा रिजल्ट?

  • UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • यहां होम पेज पर UP Board 10th/12th Result 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर डालें.
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल करीब 50 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026, 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. यह परीक्षाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थीं.

यह भी पढ़ें- MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए कहां मिलेगी मार्कशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >