UP Board 12th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में, upmsp.edu.in पर चेक करें मार्कशीट

UP Board 12th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज यानी 23 अप्रैल 2026 को खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी होगा. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

UP Board 12th Result 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा शाम 4 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. यूपी बोर्ड इंटर के रिजल्ट की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद् मुख्यालय प्रयागराज से होगी. यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker पर भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलेगा. छात्र रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

पिछले वर्षों में कब-कब आया रिजल्ट?

वर्ष12वीं रिजल्ट डेट
202623 अप्रैल, 2026
202525 अप्रैल, 2025
202424 अप्रैल, 2024
202325 मई, 2023
202229 अप्रैल, 2022
202129 जुलाई, 2021
202027 जुलाई, 2020

UP Board ने बढ़ाया छात्रों का हौसला

कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प

अगर किसी छात्र के एक या दो विषय में कम अंक आते हैं तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प मिलेगा. इससे छात्र अपना साल बचा सकते हैं. बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा.

UPMSP 12th Result 2026 Notice: रिजल्ट चेक कने का नोटिस

UP Board 12th Result 2026 इन स्टेप्स से करें चेक

स्टेप 1 सबसे पहले UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in खोलें.
स्टेप 2 होमपेज पर दिख रहे “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3 अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर भरें.
स्टेप 4 स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन दबाएं.
स्टेप 5 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकालकर संभाल कर रख लें

मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों के बाद कंपार्टमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. अगर कोई स्टूडेंट किसी सब्जेक्ट में फेल हो जाता है तो वो कंपार्टमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं.

UP Board 12th Toppers List: आएगी टॉपर्स की लिस्ट

रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आएगी. टॉप करने वाले छात्रों के नाम, उनके अंक और जिले की जानकारी साझा की जाएगी. हर साल टॉपर्स की सफलता की कहानी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनती है और इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें: वेबसाइट क्रैश का झंझट नहीं, UP Board का रिजल्ट सीधे फोन में पाएं, यहां तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >