JAC 10th Result 2026 OUT LIVE Updates: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 95% स्टूडेंट्स पास

JAC 10th Result 2026 LIVE Updates: झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से हाईस्कूल का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल 2026 को जारी हो गया है. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर होगी.

JAC 10th Result 2026 LIVE Updates: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर जारी हो गया है. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करना होगा. झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (JAC 10th Result 2026) पर लेटेस्ट अपडेट यहां चेक कर सकते हैं.

JAC 10th Toppers List

रैंकस्कूल का नामछात्र का नामलिंगपिता का नामकुल अंकप्रतिशत
1इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागप्रियंशु कुमारीमहिलादिनेश्वर प्रसाद मेहता49899.60%
1एस.एस. हाई स्कूल, बानो सिमडेगाशिवांगी कुमारीमहिलारामकिशोर साहू49899.60%
1प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा रांचीप्रेम कुमार साहूपुरुषअर्जुन साहू49899.60%
1सेंट एलॉयसियस हाई स्कूल, रांचीसनी कुमार वर्मापुरुषब्रजेश कुमार वर्मा49899.60%
2सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमलादिव्यांशु उरांवपुरुषशत्रुघ्न उरांव49699.20%
2सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमलाखिलेश साहूपुरुषदीपेंद्र साहू49699.20%
2इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागवैष्णवी श्रीमहिलानवनीत कुमार49699.20%
2इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागजुलीटा मिंजमहिलाचंद्रदेव उरांव49699.20%
3सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नवाटारमहताब अंसारीपुरुषजमील अंसारी49498.80%
3सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझीप्रीत राजपुरुषसोनू कुमार गुप्ता49498.80%
3इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागअमीशा कुमारीमहिलाअशोक यादव49498.80%
3इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागदीप्ति रानीमहिलाप्रफुल चंद्र महतो49498.80%

JAC 10th Result 2026 OUT: जारी हो गया झारखंड बोर्ड का रिजल्ट

JAC 10th Result 2026 इन वेबसाइट्स पर करें चेक

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा DigiLocker पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

JAC Board 10th Topper: पिछले साल की टॉपर गीजांजलि

झारखंड बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट

रैंकछात्र का नामविद्यालय का नामप्रतिशत
0001गीतांजलिइंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग98.60%
0002ऋतु कुमारीइंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग98.20%
0003अमृता गुप्ताइंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग98.20%
0004पूजा कुमारीइंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग98.20%
0005अमर कुमारप्रॉप० वि० हाई स्कूल तिलैया रंगाटांड़98.20%
0006शिवानी कुमारीइंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग97.80%
0007विकास प्रमाणिकप्रॉप० हाई स्कूल बाघमारा बलियापुर97.80%
0008श्रेया कुमारीइंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग97.60%
0009साक्षी कुमारीइंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग97.60%
0010शुभम कुमार पात्रा+2 आदिवासी हाई स्कूल बांगुर्डा97.40%

JAC 10th Toppers List: आएगी टॉपर्स की लिस्ट

झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (JAC 10th Result 2026) के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करता है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर टॉपर्स लिस्ट जारी होगा.

DigiLocker पर पाएं झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

JAC 10th Result 2026 on Digilocker: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट डिजिलॉकर पर

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है. ऐसे में अगर साइट स्लो हो जाए या खुलने में दिक्कत आए तो घबराएं नहीं. छात्रों के लिए झारखंड बोर्ड का रिजल्ट DigiLocker पर भी जारी होगा.

JAC 10th Result 2026: यहां चेक करें रिजल्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज कभी भी जारी हो सकता है. बोर्ड की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रिजल्ट जारी होते ही छात्र jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं.

JAC 10th Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले आपको Jharkhand Academic Council की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट वाला लिंक दिखेगा, उसी पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना होगा.
  • डिटेल्स भरने के बाद “Submit” बटन दबाएं.
  • बस, इतना करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • अब आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर लें और बाद में काम आए इसलिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.

पासिंग मार्क्स

बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए हर छात्र को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं. अगर किसी कारण से इससे कम नंबर आते हैं, तो छात्र फेल माने जाएंगे. हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिल सकता है.

जो रिजल्ट आप ऑनलाइन देखेंगे, वो सिर्फ प्रोविजनल होगा यानी अस्थायी मार्कशीट. असली (ओरिजिनल) मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट आपको अपने स्कूल से ही मिलेगा. आगे कॉलेज में एडमिशन या किसी भी काम के लिए यही असली डॉक्यूमेंट काम आएंगे, इसलिए इन्हें संभालकर रखें.

यह भी पढ़ें: देर रात झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने का दावा, छात्रों ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >