यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सीधे फोन में पाएं, यहां करें रजिस्ट्रेशन

UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल 2026 को जारी होने वाला है. अब बिना इंटरनेट और वेबसाइट क्रैश की चिंता किए यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सीधे अपने फोन पर देख सकते हैं. जानें मोबाइल रजिस्ट्रेशन और SMS से स्कोरकार्ड पाने का सबसे आसान तरीका क्या है.

UP Board 10th Result: हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.  लेकिन अब आपको बार-बार वेबसाइट खोलने या साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.  आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर ही रिजल्ट पा सकते हैं. इसके लिए बस आपको पहले से रजिस्ट्रेशन करना होगा. 

सीधे फोन पर रिजल्ट पाने के क्या हैं फायदे?

  • वेबसाइट क्रैश होने का डर नहीं: आपको बार-बार पेज रिफ्रेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 
  • इंटरनेट की जरूरत नहीं: SMS अलर्ट के लिए आपको हाई-स्पीड इंटरनेट की तलाश नहीं करनी होगी. 
  • सबसे पहले अपडेट: जैसे ही बोर्ड सर्वर पर रिजल्ट अपलोड करेगा, आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा. 

UP Board 10th Result के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं. 
  • वहां Result Registration या Get Result on Mobile का ऑप्शन चुनें. 
  • अब अपना रोल नंबर, नाम और मोबाइल नंबर डालें. 
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें. 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा. 

SMS के जरिए रिजल्ट पाने का तरीका

अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या उस वक्त इंटरनेट काम नहीं कर रहा, तो आप एक साधारण मैसेज भेजकर अपना स्कोरकार्ड पा सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • अपने फोन के Message ऐप में जाएं. 
  • वहां टाइप करें: UP10 <स्पेस> अपना रोल नंबर. 
  • अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें. 
  • रिजल्ट जारी होते ही आपका स्कोर आपके इनबॉक्स में होगा. 

ऐप के जरिए भी मिल सकता है UP Board 10th Result

अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो कई मोबाइल ऐप्स भी रिजल्ट की सुविधा देते हैं. उन ऐप्स में रजिस्ट्रेशन करने पर आपको नोटिफिकेशन के जरिए रिजल्ट मिल जाता है. ऐप का फायदा यह है कि आप बाद में भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं. 

ऑफिशियल वेबसाइट पर कैसे देखें रिजल्ट?

आप नीचे दिए इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. 

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in

इन साइट्स पर जाकर आपको अपना 7 या 9 अंकों का रोल नंबर और स्कूल कोड डालना होगा.  इसके बाद आपकी रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, इन 5 आसान स्टेप्स से देखें अपना स्कोरकार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >