UP बोर्ड 10वीं के टॉपर्स होंगे मालामाल, जानें क्या मिलेगा इनाम

UP Board 10th Toppers Prize 2026: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शानदार इनाम दिए जाएंगे. इसमें कैश प्राइज, लैपटॉप और अन्य कई चीजें शामिल होती हैं.

UP Board 10th Toppers Prize 2026: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को  शाम के 4 बजे जारी कर दिया गया है. यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही हर तरफ खुशियों का माहौल है. यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले होनहार स्टूडेंट्स के लिए खुशियां सिर्फ अच्छे नंबरों तक ही सीमित नहीं रहती हैं. उत्तर प्रदेश सरकार हर साल अपने टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को इनाम भी देती है. आइए यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स (UP Board 10th Toppers Prize 2026) को मिलने वाले इनाम के बारे में जानते हैं. 

UP Board 10th Toppers Prize 2026: टॉपर्स को क्या-क्या इनाम मिलते हैं?

यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को राज्य सरकार और कई इंस्टीट्यूट की तरफ से अलग-अलग तरह के इनाम दिए जाते हैं. इसमें कैश प्राइज, लैपटॉप, टैबलेट, मेडल और सर्टिफिकेट शामिल होते हैं. अक्सर देखा गया है कि स्टेट लेवल पर टॉप करने वाले छात्रों को आमतौर पर 1 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाता है. इसके अलावा जिला स्तर पर भी टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाता है. कई बार लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और प्राइवेट इंस्टीट्यूट  भी टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए गिफ्ट्स देती हैं. 

UP Board 10th Toppers List: ये है टॉपर्स की लिस्ट

रैंकजिलाछात्र/छात्रा का नामअंकप्रतिशतस्कूल का नाम
1आगराVindesh579/60096.50%S B Devi Girls I C, Fatehabad
2आगराMuskan577/60096.17%G S Public Inter College
3आगराAbhishek Kumar576/60096.00%Maa Kela Devi H S School
4आगराLokesh575/60095.83%Shri Sovaran Singh Inter College
5आगराAntrika Rajput574/60095.67%Siddhant Raj Inter College
6आगराRadhika573/60095.50%Krishna Public H S School
7आगराMayank Babu571/60095.17%Shri Sovaran Singh Inter College
8आगराNandini Kushwah569/60094.83%Morning Rays Inter College
9आगराVanshika569/60094.83%L S Tyagi HSS
10आगराDipika568/60094.67%Shri Natthi Lal Inter College
11आगराAshika568/60094.67%Siddhant Raj Inter College
12आगराAbhay Sharma567/60094.50%Ganpati Vidya Mandir I C
13फिरोजाबादKirti567/60094.50%Smt Bhoodevi Inter College
14फिरोजाबादAnmol Singh565/60094.17%Puratan S V M Inter College
15फिरोजाबादDeepak Kumar565/60094.17%Puratan S V M Inter College
16फिरोजाबादVishal Kumar565/60094.17%Puratan S V M Inter College
17फिरोजाबादNavya562/60093.67%Saraswati Balika Inter College
18फिरोजाबादBharat Kant562/60093.67%Shri Kaleshwar Vidya Mandir
19फिरोजाबादKhushi558/60093.00%Puratan S V M Inter College
20फिरोजाबादAsmit558/60093.00%V R R V H S School

मिलता है लैपटॉप और टैबलेट

पिछले कुछ सालों में यूपी सरकार ने मेधावी छात्रों को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए लैपटॉप और टैबलेट देने की योजना भी चलाई है. इससे स्टूडेंट्स को आगे की पढ़ाई में काफी मदद मिलती है. आज के समय में ऑनलाइन पढ़ाई का महत्व बढ़ गया है, ऐसे में ये इनाम सिर्फ गिफ्ट नहीं बल्कि स्टूडेंट्स के करियर के लिए एक बड़ा सपोर्ट साबित होता है. 

स्कॉलरशिप के भी खुलते हैं रास्ते

टॉपर्स के लिए आगे की पढ़ाई आसान हो जाती है क्योंकि उन्हें कई तरह की स्कॉलरशिप मिलने लगती है. अच्छे नंबर के आधार पर सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह की स्कॉलरशिप मिल सकती है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलती है और वे बिना किसी परेशानी के अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं. 

टॉप करने के पीछे की मेहनत

टॉपर बनने के पीछे सालों की मेहनत, सही टाइम टेबल और फोकस होता है. जो स्टूडेंट्स नियमित पढ़ाई करते हैं, कॉन्सेप्ट क्लियर रखते हैं और रिवीजन पर ध्यान देते हैं, वही टॉप की लिस्ट में जगह बना पाते हैं. साथ ही, सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देना भी जरूरी होता है. 

यह भी पढ़ें: 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा में शिखा वर्मा ने किया टॉप, देखें पहले तीन टॉपर्स के नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >